दादी को डायन कह मैला पिलाया, पोते को चाकू मारा
Updated at : 07 Jun 2015 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में एक महिला को डायन का आरोप लगा बेरहमी से पीटा गया़ उसे बचाने गया 13 वर्षीय पोता को चाकू मार घायल कर दिया गया़ घायल दादी व पोते को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ इस संबंध में अभिषेक ने पुलिस कैंप में […]
विज्ञापन
मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में एक महिला को डायन का आरोप लगा बेरहमी से पीटा गया़ उसे बचाने गया 13 वर्षीय पोता को चाकू मार घायल कर दिया गया़ घायल दादी व पोते को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़
इस संबंध में अभिषेक ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही नरेश पासवान, ललिता देवी, पलवी कुमारी व रामाशंकर पांडेय को आरोपित किया है़ उसने पुलिस को बताया है कि दादी जलावन लाने गयी थी़
सभी आरोपियों ने रास्ते में घेर डायन का आरोप लगा उन्हें बेरहमी से पीटा, उसके बाद जबरन मैला पिला दिया़ दादी के चीखने की आवाज पर दौड़ कर उन्हें बचाने गया, जहां चाकू से सिर पर मार घायल कर दिया़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए केसरिया थाना भेजा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




