चोरी की बाइक के साथ चाचा-भतीजा गिरफ्तार
Updated at : 05 Jun 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : तुरकौलिया के बड़हरवा गांव से चोरी की बाइक के साथ विनोद पासवान व शत्रुघ्न पासवान को गिरफ्तार किया गया है़ नगर व तुरकौलिया पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दोनों पकड़े गये हैं इनके पास से बरामद बिना नंबर की डिस्कवर बाइक पर पुलिस का सिंबॉल लगा हुआ है़ दोनों रिश्ते में चाचा, भतीजा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : तुरकौलिया के बड़हरवा गांव से चोरी की बाइक के साथ विनोद पासवान व शत्रुघ्न पासवान को गिरफ्तार किया गया है़ नगर व तुरकौलिया पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दोनों पकड़े गये हैं
इनके पास से बरामद बिना नंबर की डिस्कवर बाइक पर पुलिस का सिंबॉल लगा हुआ है़ दोनों रिश्ते में चाचा, भतीजा है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि बाइक का सत्यापन किया जा रहा है़ गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने अब तक गाड़ी का कागजात नहीं दिखाया है, जिससे संदेह है कि बाइक चोरी की है़ यहां बताते चले कि गिरफ्तार दोनों बाइक चोर बड़हरवा गांव के चौकीदार रहे स्व सरयुग पासवान के पुत्र व पोता है़ छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, तुरकौलिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित अन्य शामिल थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




