नक्सली शिवपूजन गिरफ्तार

Updated at : 03 Jun 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली शिवपूजन गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के पांच थानों का आतंक हार्डकोर नक्सली शिवपूजन राय पकड़ा गया है. वह दरपा के पीपरा गांव का रहने वाला है़ उसकी गिरफ्तारी घोड़ासहन के महादेवा गांव से हुई है़ बताया जाता है कि शिवपूजन अपने आधा दर्जन साथियों के साथ महादेवा गांव के ग्राम सेवक चतुरी साह को अगवा करने […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के पांच थानों का आतंक हार्डकोर नक्सली शिवपूजन राय पकड़ा गया है. वह दरपा के पीपरा गांव का रहने वाला है़ उसकी गिरफ्तारी घोड़ासहन के महादेवा गांव से हुई है़
बताया जाता है कि शिवपूजन अपने आधा दर्जन साथियों के साथ महादेवा गांव के ग्राम सेवक चतुरी साह को अगवा करने पहुंचा था़ इसकी भनक ग्रामीणों को लगी़ गांववालों ने घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शिवपूजन को दबोचा, जबकि उसके साथी अंधेरा का फायदा उठा भाग निकले. पुलिस शिवपूजन को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है़
इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेवक चतुरी साह से षिवपुजन ने लेवी मांगी थी़ उसने लेवी नहीं मिलने पर जान से मारने व अगवा करने की धमकी दी थी़ श्री साह ने ग्रामीणों को घटना से अवगत कराते हुए लेवी देने के बहाने षिवपुजन को बुलाया, जहां ग्रामीणों के बिछाये जाल में फंस गया़ ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई भी की है़ उसके विरुद्घ हत्या, लूट, लेवी मांगने सहित करीब एक दर्जन से अधिक संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है़
छौडादानो डकैती कांड में थी खोज
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के छौडादनों स्थित फार्म हाउस डकैती कांड में षिवपुजन षामिल था़ घटना की साजिष रचने के साथ अंजाम देने तक षिवपुजन अपने गिरोह को लीड किया था़ इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों को खंघाल रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली़
पांच थानों में था षिवपुजन का आतंक
षिवपुजन गिरोह का आतंक दरपा, छौडादानो, घोडासहन, झरोखर व जीतना थाना क्षेत्रक इलाके में था़ पुलिस उसको पकडने के लिए कई वर्षो से प्रयासरत थी़ पुलिस के अनुसान, आठ मई की रात लखौरा के मजीरवा गांव में षिवपुजन नक्सली सदस्यों के साथ बैठक कर रहा था़ इस दौरान छापेमारी हुई, जहां षिवपुजन अपने साथियों के साथ फरार हो गया, जबकि उसके राइट हैंड मटर सहनी व चंदेष्वर सहनी पकडा गया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन