दुर्घटना के बाद लौटी बरात, नहीं हो सकी शादी

Updated at : 03 Jun 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लौटी बरात, नहीं हो सकी शादी

पकड़ीदयाल : दूल्हा धर्मेद्र पासवान ने फिलहाल शादी करने से इनकार कर दिया़ बरातियों को वापस सिसहनी भेज दिया और स्वयं घायलों को लेकर अस्पताल की ओर चल दिया़ घायलों का इलाज कराने के दौरान उसे पता ही नहीं चला कि कब रात बीत गयी़ बता दें कि सोमवर की रात मुफ स्सिल थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
पकड़ीदयाल : दूल्हा धर्मेद्र पासवान ने फिलहाल शादी करने से इनकार कर दिया़ बरातियों को वापस सिसहनी भेज दिया और स्वयं घायलों को लेकर अस्पताल की ओर चल दिया़
घायलों का इलाज कराने के दौरान उसे पता ही नहीं चला कि कब रात बीत गयी़ बता दें कि सोमवर की रात मुफ स्सिल थाना क्षेत्र के बतरौलिया चौक के पास ट्रक व जीप की टक्कर में जीप पर सवार दो बरातियों की मौत हो गयी व 11 घायल हो गय़े
बरात पकड़ीदयाल के सिसहनी गांव से बेतिया रामनगर बनकट गांव जा रही थी़ दुर्घटना धर्मेद्र पासवान की शादी में जा रहे बरातियों के साथ हुई़ धर्मेद्र पासवान के अनुसार घटना के तुरंत बाद उसकी गाडी वहां पहुंची़ मृतकों व घायलों को देख व अपने शादी का ख्याल छोड़ कर घायलों के इलाज मे जुट गय़े
पति की मौत, बेटा गंभीर
इस दर्दनाक घटना में दूल्हा धर्मेद्र के चाचा उदय नारायण पासवान की मौत
हो गयी़
वहीं उसका सात वर्षीय बेटा सतेंद्र पासवान जीवन व मौत से जूझ रहा है़ परिजनों के अनुसार सतेंद्र की स्थिति गंभीर है़ कुछ भी हो सकता है़ इधर, उदय नारायण की पत्नी इंद्रावती देवी पति की मौत सुन सोमवार की रात से ही बेहोश पड़ी है़
दो की मौत व 11 घायल
ट्रक व जीप की टक्कर में उदय नारायण पासवान व योगेंद्र राम की मौत हो गयी़ वहीं शिवशंकर पासवान, चितरंजन पासवान, विशाल कुमार, गोलू, सचिन कुमार, अजरुन कुमार, सत्येंद्र कुमार, मुन्ना कुमार, रौशन कुमार, आमोद दास, रीतिक रौशन घायल है़ं घायलों में शिवशंकर पासवान व चितरंजन पासवान की स्थिति ज्यादा गंभीर है़ डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी से बाहर भेज दिया है़
गांव में नहीं जले चूल्हे
दुर्घटना के बाद सिसहनी गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला़ ज्यादातर लोग धर्मेद्र पासवान के घर जुटे रह़े इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है़ आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा था़ योगेंद्र राम की विधवा सविता देवी व मां जागो देवी का रोते-रोते हाल खराब है़ पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है़
जीप से कूद बचायी जान
बरातियों से भरी जीप जैसे ही ट्रक से टकरायी, जीप की छत पर बैठा उमेश पासवान कूद पड़ा. इससे उसकी जान बच गयी. लगे हाथ उसने घायलों को जीप से निकालने में लोगों की मदद की़ घटना के बारे में उमेश ने बताया कि मोतिहारी की ओर से आ रही ट्रक की टक्कर में जीप हवा में उछल गयी़ जीप नीचे गिरी तो उसके अगली व बीच की सीट दब गयी थी़
चालक योगेंद्र पासवान व बीच के सीट पर बैठे उदय नारायण पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी़ किसी तरह दोनों शव को जीप से बाहर निकाला गया़ दोनों सीट के चिपक जाने के कारण घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी़ मोबाइल की लाइट से लोगों को बाहर निकाला गया और बराती की दूसरी गाड़ियों से घायलों को मोतिहारी भेजा गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन