बिहार : सुगौली-फेनहारा में आवाज के साथ फटी धरती, दहशत में भागने लगे लोग

Updated at : 02 Jun 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सुगौली-फेनहारा में आवाज के साथ फटी धरती, दहशत में भागने लगे लोग

सुगौली : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली व फेनहारा में सोमवार को दो स्थानों पर तेज आवाज के साथ जमीन में दरार पड़ने से दहशत फैल गयी. घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. किसी अनहोनी की आशंका में लोग भागने लगे. हालांकि, इससे कोई क्षति नहीं हुई. घटना की सूचना पर बीडीओ ने […]

विज्ञापन
सुगौली : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली व फेनहारा में सोमवार को दो स्थानों पर तेज आवाज के साथ जमीन में दरार पड़ने से दहशत फैल गयी. घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. किसी अनहोनी की आशंका में लोग भागने लगे. हालांकि, इससे कोई क्षति नहीं हुई.
घटना की सूचना पर बीडीओ ने मौके का जायजा लिया. दरार किस वजह से पड़ी है, इसकी जांच की जा रही है.जानकारी के अनुसार, सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी सुगांव पंचायत के महावीर गंज गोरी गावा गांव से गुजरनेवाली पीसीसी सड़क में अपराह्न् तेज आवाज के साथ दरार पड़ गयी. इससे सड़क किनारे दोनों ओर बसे लोग भागने लगे, जो कुछ देर बार फि र घर लौट आये. सड़क के आर-पार करीब आधा इंच चौड़ी दरार पड़ गयी है.
साथ ही दोनों किनारे पर करीब 100 फीट तक हल्की लकीर बनी है़ पंचायत के मुखिया ललित नारायण सहनी की सूचना पर बीडीओ रमण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया़ उन्होंने बताया कि सड़क में दरार पड़ गयी है, लेकिन उससे किसी तरह की क्षति या खतरा नहीं है. दरार क्यों पड़ी है, इसकी जांच करायी जा रहा है. वहीं स्थानीय जयनारायण सहनी, लक्ष्मण सहनी, अंगद सहनी, मनोज सहनी, छोटेलाल आदि ने कहा कि आवाज के साथ हल्का कंपन भी हुआ़
मची अफरा-तफरी
फेनहारा मधुबन पथ में जोरदार आवाज के साथ सड़क फटने से अफरा-तफरी मच गयी. देखते ही देखते स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो जफरुदीन सैफ जवानों के साथ पहुंच कर पथ पर यातायात सुचारु कराया. इधर, सड़क में हलकी दरार पड़ने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हाल ही में आये कई बार भूकंप के झटके के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी धंसने को लेग घटना का कारण बता रहे हैं. दूसरी तरफ भवन निर्माण से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि पीसीसी ढलाई के दौरान सड़क में गैस रहने के कारण आवाज के साथ सड़क टूटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन