साढ़े 17 हजार जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 31 May 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
साढ़े 17 हजार जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

सुगौली : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा जयराम दास मार्केट परिसर से 17500 रुपये जाली नोट के साथ शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के दक्षिणी श्रीपुर पंचायत के कोरैया गांव निवासी मन्नान आलम का पुत्र अनवारूल हक बताया गया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने […]

विज्ञापन
सुगौली : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा जयराम दास मार्केट परिसर से 17500 रुपये जाली नोट के साथ शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के दक्षिणी श्रीपुर पंचायत के कोरैया गांव निवासी मन्नान आलम का पुत्र अनवारूल हक बताया गया है.
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल की गई. जिसके पास से हजार हजार के सोलह तथा पांच सौ के तीन नोटों के साथ कुल साढ़े 17 हजार रुपया बरामद किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के खयाली से शनिवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस से उतरा था.
साथ ही पूछताछ जारी है. जाली नोट के कारोबार में अन्य लोगों के संलिप्त होने की संभावना है. जहां से जाली नोट का कारोबार करता है. छापेमारी टीम में अवर निरीक्षण राजू कुमार, श्यामनारायण प्रसाद सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन