लड़कियों ने लड़कों पीछे छोड़ा

Updated at : 31 May 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
लड़कियों ने लड़कों पीछे छोड़ा

मोतिहारी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटर कला की परीक्षा में 19032 परीक्षार्थियों ने सफ लता प्राप्त की है़ इसमें 8820 प्रथम श्रेणी से 9658 द्वितीय श्रेणी से, 518 तृतीय श्रेणी से 36 परीक्षार्थी सिर्फ पास हुए है़ं इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को काफी पीछे छोड़ा है़ लड़कियों की […]

विज्ञापन
मोतिहारी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटर कला की परीक्षा में 19032 परीक्षार्थियों ने सफ लता प्राप्त की है़ इसमें 8820 प्रथम श्रेणी से 9658 द्वितीय श्रेणी से, 518 तृतीय श्रेणी से 36 परीक्षार्थी सिर्फ पास हुए है़ं इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को काफी पीछे छोड़ा है़
लड़कियों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 93.48 है, जबकि लड़कों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 86.68 है़ जिले के कुल 7557 छात्रों ने सफ लता पायी है. वहीं 11475 छात्राओं ने सफ लता प्राप्त की है़ 8181 छात्र प्रथम श्रेणी, 4961 द्वितीय श्रेणी, 402 छात्रों ने तृतीय श्रेणी से सफ लता प्राप्त की है, जबकि 13 पास हुए है़ वहीं छात्राओं में 6639 प्रथम श्रेणी से, 4797 द्वितीय श्रेणी से तथा 116 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की है, जबकि 23 पास हुए है़
1744 हुए असफ ल
इंटर की इस परीक्षा में 1744 परीक्षार्थी सफ ल नहीं हो पाये है़ं इसमें 1056 छात्र व 688 छात्राएं हैं असफ ल होने में लड़कियों से आगे लड़के है़ं वहीं कुल 199 परीक्षार्थियों का रिजल्ट इनकंप्लिट है, जिसमें 99 छात्र व 100 छात्राएं है़ वहीं 346 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रह़े, जिसमें 199 छात्र व 147 छात्राएं है़ वहीं इस परीक्षा में 18 छात्र निष्कासित हुए थ़े, जिसमें छह छात्र व 12 छात्राएं शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन