कोर्ट परिसर से अपराधी हथकड़ी सरका फरार
Updated at : 26 May 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश गिरि सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सरका फरार हो गया़ वह चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव का रहने वाला है़ आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था़ सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा, […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश गिरि सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सरका फरार हो गया़ वह चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव का रहने वाला है़
आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था़ सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा, नाका चार के प्रभारी जितेंद्र देव दीपक दलबल के साथ न्यायालय परिसर पहुंच़े इंस्पेक्टर ने बताया कि समाहरणालय परिसर की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली़
इधर, नगर पुलिस की सूचना पर चिरैया थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने दल-बल के साथ उसके गांव में छापेमारी कर ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल में बंद ओमप्रकाश को पेशी के लिए सोमवार को लाया गया़ कोर्ट हाजत से सिपाही नवलकिशोर मिश्र ओमप्रकाश के साथ एक अन्य अपराधी को हथकड़ी लगा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उमाशंकर के न्यायालय में ले गया़
वहां कार्यालय में ओमप्रकाश ने हस्ताक्षर किया, उसके बाद भीड़ का फायदा उठा हथकड़ी सरका फरार हो गया़ इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में फरार अपराधी ओमप्रकाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




