96 % अंक लाकर जिला टॉपर बना अनिकेत

Updated at : 26 May 2015 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
96 % अंक लाकर जिला टॉपर बना अनिकेत

मोतिहारी : सीवीएसई 12वीं में एमएस मेमोरियल विद्यालय का छात्र अनिकेत राज जिला टॉपर बना. अनिकेत राज को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है. वही दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की शिवानी राज है शिवानी को 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है. वही शांति निकेतन जुबली के देवांत कुमार को भी 95.4 प्रतिशत अंक है. […]

विज्ञापन
मोतिहारी : सीवीएसई 12वीं में एमएस मेमोरियल विद्यालय का छात्र अनिकेत राज जिला टॉपर बना. अनिकेत राज को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है. वही दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की शिवानी राज है शिवानी को 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है. वही शांति निकेतन जुबली के देवांत कुमार को भी 95.4 प्रतिशत अंक है. जब कि तीसरे स्थान पर जेपी एस के आनंद कुमार व डीएवी के मयंक कुमार है जिन्हे 95 प्रतिशत अंक आये है. जिला टॉपर बने अनिकेत राज ढाका के अजाद चौक का रहने वाला है.
इसकी जानकारी देते हुए एमएस मेमोरियल स्कूल के उप प्राचार्य सतनाम सिंह ने बताया कि अनिकेत मेधावी छात्र है उर्फ 10वीं की परीक्षा में भी 10 सीजीपीए प्राप्त कि ये थे. वही अनिकेत के बड़े भाई सन्नी जयसवाल ने बताया कि अनिकेत की इस सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है. अनिकेत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पापा अभिनंदन प्रसाद जयसवाल व माता मंजू देवी व विद्यालय के शिक्षकों दिया है.
अनिकेत का लाइफ आइ आईटी में जाना चाहता है. वही दूसरे स्थानपर रहने वाली एम एस मेमोरियल की शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पापा प्रकाश कुमार श्रीवास्तव व माता को दिया है.
प्रिया सिंह को 94.4 फीसदी अंक
सीबीएसइ 12 वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ़ जिला मुख्यालय स्थित एमएस मेमोरियल, डीएवी, शांति निकेतन व जीवन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में बेहतर कर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है़ रिजल्ट आने पर छात्र खुशी से झूम उठ़े परिश्रम के बल पर प्राप्त की गयी इस सफ लता से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है़ परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को सफ लता की बधाई देकर खुशी का इजहार किया़ छात्र-छात्राओं ने अपनी सफ लता के बारे में कुछ इस प्रकार अपनी प्रतिक्रिया दी है़
472 अंक प्राप्त करने वाली शांति निकेतन जुबली की छात्र प्रिया सिंह ने अपनी सफ लता का श्रेय माता बबिता सिंह व पिता प्रो विमल प्रसाद सिंह को दिया है़ प्रिया ने बताया कि वह आइआइटी करना चाहती है़
बताया कि उसकी पढ़ाई में उसकी मां का बहुत बडा योगदान है़ वहीं 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करनेवाले जीवन पब्लिक स्कूल के छात्र अपूर्वा राज ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है़ अपूर्वा ने अपनी सफ लता का श्रेय अपने पापा अभय कुमार मिश्र व माता पूनम कुमारी को दी है़ शांति निकेतन जुबली के छात्र आकाश मोहन ने बताया कि परीक्षा में उसे ए वन ग्रेड प्राप्त हुआ है़ आकाश ने अपनी सफ लता का श्रेय अपने गुरुजन व माता-पिता को दिया है़ अनुप्रिया को इस परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है.
वह आइआइटी करना चाहती है़ अनुप्रिया ने अपनी सफ लता का श्रेय अपने पिता डॉ राजीव रंजन व माता शोभा गुप्ता को दिया है़ 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करनेवाली अदिति का लक्ष्य डॉक्टर बनना है़ उसने बताया कि इस परिणाम से उसका आत्मविश्वास बढ़ा है, इससे आगे की पढ़ाई में सुविधा होगी़ अदिति ने अपनी सफ लता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है़
ऋषभ को मिले 95 फीसदी अंक
रक्सौल : सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया. रक्सौल में 12 वीं की शिक्षा प्रदान करने वाली जीडीएस एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसइ बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रक्सौल का नाम रौशन किया है. विद्यालय के परीक्षा परिणाम को बताते हुए विद्यालय के निदेशक बिजुल सिंह ने बताया कि +2 में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.
जिसमें ऋषभ अग्रवाल ने कुल 500 में 475 अंक लाकर 95 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. वहीं विद्यालय के छात्र गोपाल भारतीया को 92.6 प्रतिशत, सौरभ राज को 91.2 प्रतिशत, हर्षित राजगढ़िया को 91.2 प्रतिशत, कुमार आशिष को 90.6 प्रतिशत, आकाश सर्राफ को 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये है.
विद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पंकज कुमार ने बताया कि उच्चतर अंक में गणित में 98, रसायन शास्त्र में 97, बॉयोलॉजी में 88, फिजिक्स में 95, अंग्रेजी में 95 व फिजीकल एजुकेशन में 95 प्रतिशत रहा है. उन्होने बताया कि छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय कमेटी के साथ-साथ सभी शिक्षकों का मनोबल बढ़ गया है. विद्यालय के एमडी श्री सिंह ने सहित अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन