गरीबों के लिए समर्पित मोदी सरकार
Updated at : 26 May 2015 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : केंद्र की एनडीए सरकार गांव, गरीब, सेना के जवान व किसान- मजदूरों के लिए समर्पित है. एक वर्ष के भीतर दलित- शोषित पीड़ितों को न्याय दिलाने व रोजगार के लिए कई कार्यहुए हैं. यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सोमवार को रिपोर्ट कार्ड जारी करने के मौके पर नगर भवन में […]
विज्ञापन
मोतिहारी : केंद्र की एनडीए सरकार गांव, गरीब, सेना के जवान व किसान- मजदूरों के लिए समर्पित है. एक वर्ष के भीतर दलित- शोषित पीड़ितों को न्याय दिलाने व रोजगार के लिए कई कार्यहुए हैं.
यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सोमवार को रिपोर्ट कार्ड जारी करने के मौके पर नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बिहार सरकार पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं को अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों को अधिक अधिकार दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने 45 करोड़ मजदूरों को स्मार्ट कार्ड देने की योजना शुरू की है.
नीली क्रांति, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, अटल पेंशन योजना आदि की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नाम से चलने वाली विकास की अधिकांश योजनाएं बिहार में पूरी तरह ठप हैं
घर-घर बिजली पहुंचाने के दावे को खोखला बताते हुए कहा कि बिहार के 12 हजार गांव के 49439 टोला में अब भी बिजली के तार व खंभे नहीं लगे हैं. एक करोड़ से ज्यादा परिवार आज भी राशन कार्ड से वंचित हैं. जिनके पास कार्ड है, उन्हें भी निर्धारित दर से अधिक पर खाद्यान उठाव करना पड़ रहा है. श्री सिंह ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ जानती है.
वह किसी भी किसी कीमत पर लालू प्रसाद व सोनिया गांधी के पाटी के साथ किसी भी गंठबंधन को स्वीकार नहीं करेगी. मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, सचिंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, राणा रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र, राजेंद्र गुप्ता, लालबाबू प्रसाद, सुभाष कुशवाहा, मयंकेश्वर सिंह, मरतड नारायण सिंह,राजा ठाकुर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




