अवैध हथियार के साथ दो भारतीय गिरफ्तार
Updated at : 26 May 2015 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : नेपाल पुलिस की टीम ने अवैध हथियार के साथ दो भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती वीरगंज शहर से गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सह डीएसपी वीर बहादुर ओली ने बताया कि वीरगंज के लिंक रोड स्थित होटल लुंबिनी से अमेरिकन पिस्टल, मैगजीन एक पीस व एक राउंड […]
विज्ञापन
रक्सौल : नेपाल पुलिस की टीम ने अवैध हथियार के साथ दो भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती वीरगंज शहर से गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सह डीएसपी वीर बहादुर ओली ने बताया कि वीरगंज के लिंक रोड स्थित होटल लुंबिनी से अमेरिकन पिस्टल, मैगजीन एक पीस व एक राउंड गोली के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सीवान जिला का रामनगर निवासी प्रवीण सिंह व मुकुल सिंह है. डीएसपी श्री ओली ने बताया कि दोनों आरोपित रविवार की दोपहर शाम 3 बजे होटल में आये थे.
रात के समय में होटल संचालक से शराब की मांग की. जब होटल संचालक ने मना किया तो उनलोगों ने होटल संचालक पर बंदूक तान दी. इसके बाद होटल संचालक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




