ज्वेलरी सहेजने में डीएम से आगे डीडीसी

Updated at : 25 May 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
ज्वेलरी सहेजने में डीएम से आगे डीडीसी

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया संपत्ति का ब्योरा मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के वरीय व कनीय अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में अपनी घोषित संपत्ति का विवरण दे दिया है.लेकिन इस मामले में एसपी सुनील कुमार पीछे रह गये. संपत्ति विवरणी देने वाले अधिकारियों के पास भले ही पटना में नकद कम है, लेकिन […]

विज्ञापन
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया संपत्ति का ब्योरा
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के वरीय व कनीय अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में अपनी घोषित संपत्ति का विवरण दे दिया है.लेकिन इस मामले में एसपी सुनील कुमार पीछे रह गये. संपत्ति विवरणी देने वाले अधिकारियों के पास भले ही पटना में नकद कम है, लेकिन बैंक खाता में जमा राशि ठीक-ठाक कही जायेगी. डीएम जितेंद्र श्रीवास्तव बैंक के कर्ज से मुक्त हैं. लेकिन उनके मातहत अन्य अधिकारी विभिन्न बैंकों के कर्ज से दबे हैं.
सर्वाधिक 40 लाख का लोन डीआरडीए निदेशक सर्वनारायण यादव व उनके परिजनों पर है. ज्वेलरी के मामले में डीएम से आगे हैं अपर समाहर्ता, डीडीसी व अन्य अधिकारी. जिला आपूर्ति अधिकारी भूमि के मामले में आगे हैं. उनके पास करीब 3 करोड़ 85 लाख की पैतृक भूमि व पटना में दो मंजिला मकान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन