शिकारगंज में चाची ने पांच वर्षीय भतीजे को मार डाला

Updated at : 25 May 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
शिकारगंज में चाची ने पांच वर्षीय भतीजे को मार डाला

मोतिहारी : शिकारगंज थाना अंतर्गत गोढ़िया हजार गांव में चाची ने अपने पांच वर्षीय भतीजे की जान ले ली़ मृतक नवल सहनी का पुत्र अग्रवाल सहनी है़ इस संबंध में नवल के लिखित आवेदन पर रजिया देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ शिकारगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित […]

विज्ञापन
मोतिहारी : शिकारगंज थाना अंतर्गत गोढ़िया हजार गांव में चाची ने अपने पांच वर्षीय भतीजे की जान ले ली़ मृतक नवल सहनी का पुत्र अग्रवाल सहनी है़ इस संबंध में नवल के लिखित आवेदन पर रजिया देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
शिकारगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि रजिया देवी शनिवार की शाम मवेषी के नाद से पानी निकाल फेंक रही थी़ नाद का गंदा पानी नवल के दरवाजे पर गिर रहा था़ इस बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी होते-होते मारपीट शुरू हो गयी़ रजिया ने बांस का बल्ला उठा नवल के पुत्र अग्रवाल के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया़
परिजन उसे ढाका रेफरल अस्पताल लेकर गये, जहां चिंताजनक स्थित को देख चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया़ मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान किशोर अग्रवाल की मौत हो गयी़ थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम मुजफ्फरपुर में कराया गया है़
आरोपित महिला के मायके सहित उसके संगे-संबंधियों के घर छापेमारी की गयी, लेकिन वह नहीं मिली़ उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन