दो लाख की संपत्ति साफ
Updated at : 24 May 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

अगरवा में बीएसएफ जवान के घर चोरी मोतिहारी : शहर के अगरवा मुहल्ला छोटी मसजिद के पास बीएसएफ के जवान जमील अख्तर के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली़ घटना गुरुवार रात की है़ गृहस्वामी श्रीनगर में पदस्थापित हैं, जबकि उनकी पत्नी सलमा खातून व बच्चे अगरवा में […]
विज्ञापन
अगरवा में बीएसएफ जवान के घर चोरी
मोतिहारी : शहर के अगरवा मुहल्ला छोटी मसजिद के पास बीएसएफ के जवान जमील अख्तर के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली़ घटना गुरुवार रात की है़ गृहस्वामी श्रीनगर में पदस्थापित हैं, जबकि उनकी पत्नी सलमा खातून व बच्चे अगरवा में रहते हैं घटना के समय घर में कोई नहीं था़ सलमा अपने बच्चों को लेकर अपने मायके तुरकौलिया के शंकर सरैया तनसरिया गयी थी़
इस बीच चोरों ने मेन गेट सहित कमरा व उसमें रखे ट्रंक व आलमीरा का ताला तोड़ करीब डेढ़ लाख का आभूषण, 20 हजार नकद व गैस सिलिंडर चुरा लिया़ मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ देख पड़ोसी गुड्ड ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी. इसके बाद मायके से वापस आकर सलमा ने चोरी की गयी सामानों का आकलन कर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़
नगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है़ यहां बताते चले कि शहर में चोरी की वारदात काफी बढ़ गयी है़ आये दिन चोर किसी न किसी मुहल्ला में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं़ गृहभेदन व बाइक चोरी की घटना की रोकथाम को लेकर पुलिस का मास्टर प्लान फ्लॉप होता दिख रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




