सदर अस्पताल में भिड़े दो गुट पुलिस ने किया बीच-बचाव

Updated at : 24 May 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में भिड़े दो गुट पुलिस ने किया बीच-बचाव

मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे पहाड़पुर के इनरवाभार गांव के दो गुटों के बीच शुक्रवार रात जमकर मारपीट हुई़ अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि आजाद अंसारी व साबिर […]

विज्ञापन
मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे पहाड़पुर के इनरवाभार गांव के दो गुटों के बीच शुक्रवार रात जमकर मारपीट हुई़ अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया़
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आजाद अंसारी व साबिर अंसारी के बीच गांव में मारपीट हुई़ दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गय़े सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे, जहां फिर से आपस में उलझ गय़े
एक पक्ष के आजाद अंसारी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर साबिर सहित नमीर मियां, आविद मियां, अरमान मियां, मसूर मियां, सफरुद्दीन मियां, डा अंसारी, अहमदी खातून, मोधिया खातून सहित अन्य को आरोपित किया है़ उसने बताया है कि आरोपियों के हमले में सकिना खातून, आजाद अंसारी, सद्दाम अंसारी व सहजाद अंसारी घायल हैं वहीं साबिर अंसारी ने भी आवेदन देकर आजाद सहित अन्य को आरोपित किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन