केंद्र व राज्य सरकारों से डेढ़ करोड़ की मांग

Updated at : 24 May 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकारों से डेढ़ करोड़ की मांग

मोतिहारी : भूकंप त्रसदी से परेशान नेपाल में राहत सामग्री पहुंचाने वाले ट्रक व चालकों के बकाया (भाड़ा) भुगतान के लिए बिहार व केंद्र सरकार से डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की गयी है़ इसमें भारत सरकार से 85 लाख और बिहार सरकार से 65 लाख रुपये जिला प्रशासन द्वारा मांगी गयी है़ राहत सामग्री […]

विज्ञापन
मोतिहारी : भूकंप त्रसदी से परेशान नेपाल में राहत सामग्री पहुंचाने वाले ट्रक व चालकों के बकाया (भाड़ा) भुगतान के लिए बिहार व केंद्र सरकार से डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की गयी है़
इसमें भारत सरकार से 85 लाख और बिहार सरकार से 65 लाख रुपये जिला प्रशासन द्वारा मांगी गयी है़ राहत सामग्री भेजने का काम बंद कर दिया गया है़ नेपाल में स्थिति भी सामान्य होने लगी है़
डीएम के ओएसडी सह नेपाल में कैंप कर रहे अधिकारी अफ जारूल रहमान व उपेंद्र पाल ने ने बताया कि राहत सामग्री भेजने और नेपाल में फंसे लोगों को राहत सामग्री भेजने और नेपाल में फंसे लोगों को बाहर निकालरने में करीब 420 वाहनों का प्रयोग हुआ़ इसमें 93 बस के द्वारा नेपाल से करीब 10 हजार लोगों को निकाल कर भारत के विभिन्न प्रदेशों में भेजा गया़
इसके अलावे 250 ट्रक खाद्यान्न व अन्य सामग्री ड्राइपोर्ट से नेपाल भेजी गयी, जो भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी़ इसके अलावे बिहार सरकार व विभिन्न जिलों व संगठनों से प्राप्त करीब 87 ट्रक सामग्री नेपाल भेजी गयी़ अधिकारी व आम लोगों के अनुसार राहत सामग्री भूकंप पीड़ितों तक पहुंचाने पर वाहन मालिक चालकों का योगदान सराहनीय रहा़
बता दें कि रक्सौल से नेपाल के प्रवेश द्वार व ड्राइपोर्ट से राहत सामग्री भेजने में 12 वरीय उपसमाहर्ता के अलावे वैशाली, मुजफ्फ रपुर, गोपालगंज व पूर्वी चंपारण के डीटीओ व एमबीआइ के अलावे प्रभारी डीएम भरत कुमार दूबे, एसपी सुनील कुमार लगातार कैंप करते रह़े इसके अलावे स्पेशल सचिव, डीएम श्रीधर सी, एसपी निशांत तिवारी आदि थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन