राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का आमरण अनशन

Updated at : 08 Sep 2013 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का आमरण अनशन

मोतिहारीः विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अगामी 11 सितंबर को डाक अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने का ऐलान किया है. इस संबंध में संघ के बिहार सर्किल के संगठन मंत्री सह जिला सचिव दिनेश कुमार राय ने बताया कि गुलबारा मधुबन एवं चिरैया उपडाक […]

विज्ञापन

मोतिहारीः विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अगामी 11 सितंबर को डाक अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने का ऐलान किया है. इस संबंध में संघ के बिहार सर्किल के संगठन मंत्री सह जिला सचिव दिनेश कुमार राय ने बताया कि गुलबारा मधुबन एवं चिरैया उपडाक घर के भवन की स्थिति काफी जर्जर हो चूकी है.

जिससे कभी भी बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. संग उक्त डाक घर को दुसरे भवन में स्थानंतरित करने की मांग बहुत पहले से कर रही है. बावजूद डाक अधीक्षक द्वारा पत्रचार का बहाना बना कर टाल मटोल किया जा रहा है. श्री राय ने बताया कि अगर 11 सितंबर के पूर्व उक्त दोनो उपडाक घर को स्थानांतरित नहीं किया गया तो डा अधीक्षक के कार्यालय के सामने 11 सितंबर से अनिश्चित कालिन आमरण अनशन पर बैठे जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन