मुजफ्फरपुर से चोरी हुई बाइक बरामद

Updated at : 07 Sep 2013 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर से चोरी हुई बाइक बरामद

मोतिहारीः मुफस्सिल पुलिस ने शुक्रवार को गोढवा चौक से मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा से चुरायी गयी स्पलेंडर प्रो बाइक के साथ शिवशंकर प्रसाद उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया है. वह अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सदस्य है. पुलिस को उसकी तलाश अर्से से थी. उसके पास से बरामद बाइक नंबर बीआर06एडी/8494 मीठनपुरा के श्यामा देवी […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुफस्सिल पुलिस ने शुक्रवार को गोढवा चौक से मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा से चुरायी गयी स्पलेंडर प्रो बाइक के साथ शिवशंकर प्रसाद उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया है. वह अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सदस्य है. पुलिस को उसकी तलाश अर्से से थी. उसके पास से बरामद बाइक नंबर बीआर06एडी/8494 मीठनपुरा के श्यामा देवी का है, जो एक महीना पहले चोरी हो गयी थी.

बाइक के साथ उसका कागजात भी मिला है. थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि शिवशंकर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का लुटेरा है. यह गिरोह बाइक व गाड़ी को चुराने में माहिर है. पूछताछ में शिवशंकर ने करीब एक दर्जन से अधिक बाइक व बोलरो की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा भी किया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवशंकर के पकड़े जाने से वाहन चोर गिरोह के एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है.

उसकी निशानदेही पर चोरी की कुछ और बाइक बरामद करने का प्रयास जारी. छापेमारी में दारोगा राजकुमार, जमादार सुरेंद्र कुमार सिंह, चालक सिपाही गणोश सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे. यहां बताते चले कि शहर में बाइक चोरी की घटना को लेकर पुलिस काफी परेशान है. शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गिरोह के खुलासे को लेकर उम्मीद की किरण दिखायी दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन