जेल गेट से बाइक की चोरी

Updated at : 07 Sep 2013 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
जेल गेट से बाइक की चोरी

मोतिहारीः सेंट्रल जेल गेट से शुक्रवार को चोरों ने फिर एक बाइक गायब कर दी. चोरी गयी हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक गोपालगंज जिले के महम्मदपुर गांव निवासी मोख्तार सिंह की है. बताया जाता है कि श्री सिंह बाइक नंबर बीआर05जे/1694 से सेंट्रल जेल में पदस्थापित अपने परिचित बीएमपी जवान से मिलने आये थे. वे […]

विज्ञापन

मोतिहारीः सेंट्रल जेल गेट से शुक्रवार को चोरों ने फिर एक बाइक गायब कर दी. चोरी गयी हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक गोपालगंज जिले के महम्मदपुर गांव निवासी मोख्तार सिंह की है. बताया जाता है कि श्री सिंह बाइक नंबर बीआर05जे/1694 से सेंट्रल जेल में पदस्थापित अपने परिचित बीएमपी जवान से मिलने आये थे.

वे अपनी बाइक जेल गेट के बाहर लगा कर अंदर गये. वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी. इस संबंध में श्री सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों को आरोपित किया है. नगर इंस्पेक्टर रामाशीष कामति ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

कुर्की जब्ती

मोतिहारी. बापूधाम मोतिहारी जीआरपी ने शुक्रवार को कांड संख्या 29/12 के फरार आरोपी मेहसी थाना के महुआ गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद के घर की कुर्की जब्ती की . कुर्की की कार्रवाई स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से किया गया. पुष्टि रेल थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन