करोड़पति सूदखोर मुखिया गया जेल

Updated at : 02 Apr 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़पति सूदखोर मुखिया गया जेल

मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक स्थित आवास से गिरफ्तार करोड़पति मुखिया कृष्णा प्रसाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है़ उस पर दूसरे के नाम की लाइसेंसी राइफल, रिवाल्वर व कारतूस रखने का आरोप लगा है. दारोगा संजीव कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक स्थित आवास से गिरफ्तार करोड़पति मुखिया कृष्णा प्रसाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है़ उस पर दूसरे के नाम की लाइसेंसी राइफल, रिवाल्वर व कारतूस रखने का आरोप लगा है. दारोगा संजीव कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया़

एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि मुखिया के घर से बरामद सैकड़ों पासबुक, चेकबुक, पेंशन बुक व खाताबही का मिलान कर जब्ती सूची बनायी गयी है. उसके विरुद्घ आर्म्स एक्ट के अलावा रंगदारी, घोखाधड़ी व मनी लांड्रिंग का मामला अलग से दर्ज किया गया है़ इस मामले में मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी़ उन्होंने बताया कि मनी लांड्रिंग का केस आर्थिक अपराध इकाई को सौंपने की तैयारी की जा रही है़ मनी लांड्रिंग के कारोबार में मुखिया के साथ कई सफेदपोश भी जुड़े हैं. उनको भी बेनकाब कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी़

यह है मामला

मंगलवार की सुबह मुखिया के घर पर हथियार के साथ संदिग्धों के ठहरने की सूचना पर छापेमारी की गयी. इस दौरान संदिग्ध लोग तो नहीं मिले, लेकिन मुखिया के घर से दूसरे के नाम का लाइसेंसी हथियार बरामद किये गये. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर सूदखोरी के कारोबार का भी खुलासा हुआ़

मनी लांड्रिंग का बड़ा सिंडिकेट

एएसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि मुखिया का मनी लांड्रिंग का सिंडिकेट बहुत बड़ा है़ उसके सिंडिकेट में व्यवसायी, ठेकेदार व सरकारी मुलाजिमों का काला धन लगा है़ उस काले धन को सूदखोरी पर लगा सफेद तो किया ही जा रहा था, इसके अलावे इनकम टैक्स की चोरी भी की जा रही थी़ यह बड़ा अपराध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन