दुकान का शटर काट दो लाख की चोरी

Updated at : 02 Apr 2015 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान का शटर काट दो लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के बलुआ चौक स्थित मंगलम् श्री मेडिकल स्टोर्स का शटर काट चोरों ने नकद सहित दो लाख का समान चुरा लिया़ घटना मंगलवार रात की है़ इस संबंध में दवा दुकानदार रविश रंजन ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ श्री रंजन बेलिसराय मोहल्ला के रहने […]

विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के बलुआ चौक स्थित मंगलम् श्री मेडिकल स्टोर्स का शटर काट चोरों ने नकद सहित दो लाख का समान चुरा लिया़ घटना मंगलवार रात की है़ इस संबंध में दवा दुकानदार रविश रंजन ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ श्री रंजन बेलिसराय मोहल्ला के रहने वाले है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे श्री रंजन अपनी दवा की दुकान बंद कर घर चले गय़े. सुबह में टहलने निकले तो देखा की दुकान का शटर टूटा हुआ था़ उन्होंने नगर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नाका नंबर चार के प्रभारी जितेंद्र देव दीपक दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच़े श्री रंजन के दुकान से चोरों ने डेढ लाख की दवा, आठ हजार रुपये नकद, स्टेबलाइजर, बैट्री सहित दो लाख का समान व अन्य जरूरी कागजात चुरा लिया है़
यहां बताते चले कि शहर में चोरी की घटनाएं काफी बढ गयी है़ एक सप्ताह के अंदर चोरों ने तीन बड़ी वारदात को अंजाम देकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है़
न्यू गोपालपुर मोहल्ला में व्यवसायी चंदन कुमार के घर का ताला तोड़ 10 लाख की चोरी, हनुमानगढी मुहल्ला में कैसर अफरोज के घर का ताला तोड़ डेढ लाख व बलुआ मे दवा दुकान का शटर काट दो लाख की चोरी कर घटना की बानगी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन