20 लाख रंगदारी मामले में एक गिरफ्तार
Updated at : 31 Mar 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

तुरकौलिया : बालगंगा स्थित आर्य विद्यापीठ विद्यालय के निदेशक से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पवन सिंह हरसिद्धि थाना के काठवासी मठलोहियार का रहनेवाला है. रंगदारी मांगने को लेकर विद्यालय के निदेशक प्रकाश अरुण ने 26 मार्च को थाना में आवेदन दिया था. […]
विज्ञापन
तुरकौलिया : बालगंगा स्थित आर्य विद्यापीठ विद्यालय के निदेशक से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पवन सिंह हरसिद्धि थाना के काठवासी मठलोहियार का रहनेवाला है. रंगदारी मांगने को लेकर विद्यालय के निदेशक प्रकाश अरुण ने 26 मार्च को थाना में आवेदन दिया था.
आवेदन में उन्होंने बताया था कि टुना सिंह नामक व्यक्ति 20 लाख रुपये रंगहारी मांग रहा है़ साथ ही मोबाइल पर 30 मार्च तक रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी़ रंगदारी मांगनेवाले नंबर की जांच की गयी. इस दौरान कई जगहों पर छापेमारी की गयी़ इसी क्रम में मठलोहियार के पवन सिंह को गिरफ्तार किया गया.
थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने में उपयोग में लाये गये सिम व मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पूछताछ में कई और अहम सुराग मिलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




