शिक्षक ने छात्र को पीटा, जख्मी

Updated at : 24 Mar 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्र को पीटा, जख्मी

मोतिहारी : सदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय चंद्रहियां के वर्ग आठ के छात्र मोहम्मद आजाद आलम को विद्यालय में प्रतिनियोजित शिक्षक अमित कुमार ने पीट कर जख्मी कर दिया़ छात्र के दाहिने हाथ, हथेली व कान पर अभी भी चोट के निशान है़ मामले में जख्मी छात्र की मां जीवधारा निवासी सबिला खातून ने जिला […]

विज्ञापन
मोतिहारी : सदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय चंद्रहियां के वर्ग आठ के छात्र मोहम्मद आजाद आलम को विद्यालय में प्रतिनियोजित शिक्षक अमित कुमार ने पीट कर जख्मी कर दिया़ छात्र के दाहिने हाथ, हथेली व कान पर अभी भी चोट के निशान है़ मामले में जख्मी छात्र की मां जीवधारा निवासी सबिला खातून ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है़
डीइओ को दिये आवेदन में बताया है कि 21 मार्च को प्रार्थना सभा के बाद आजाद आलम ने शिक्षक अमित कुमार से पांच मिनट की छुट्टी की मांग की. इस पर शिक्षक ने छात्र को पीट कर जख्मी कर दिया़ पिटाई के कारण उसका बायां कान सून हो गया़ साथ ही उसके गरदन, हाथ व हथेली पर भी जख्म है़ं सूचना पर जब विद्यालय में वह अपने परिवार वालों के साथ पहुंची तो आजाद बेहोश की हालत में था व उसका कोई उपचार नहीं किया गया था़
फिलहाल आलम का इलाज जीवधारा के एक चिकित्सक के यहां चल रहा है़ आजाद ने बताया कि उसकी वार्षिक परीक्षा है पर हाथ जख्मी होने के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो
सका है़
भूख हड़ताल की चेतावनी
डीइओ को दिये आवेदन में आजाद आलम की मां ने कहा है कि शिक्षक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार डीइओ कार्यालय के सामने आमरण- अनशन करेगा़
कहते हैं शिक्षक
शिक्षक अमीत कुमार ने बताया कि प्रार्थना के बाद मोहम्मद आजाद आलम स्कूल के प्रांगण में घूम रहा था़ वर्ग कक्ष में जाने को कहा गया तो उलझ गया व एक छड़ी लगाने के बाद वह मेरा कॉलर पकड़ लिया़
कहते हैं एचएम
विद्यालय के एचएम सियाराम भगत ने बताया कि शनिवार को जब यह घटना घटी तो उस समय वे सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय आये थ़े वापस विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि शिक्षक द्वारा वर्ग कक्ष में जाने को कहा गया तो छात्र उलझ गया, इस पर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी़ एचएम ने बताया कि उन्होंने जख्मी छात्र का इलाज जीवधारा कराया़
कहते हैं डीइओ
जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद ने बताया कि प्रतिनियोजित शिक्षक प्रतिनियोजन रद्द करने का निर्देश दिया गया है़ साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी़ वहीं परीक्षा का निरीक्षण करने मंगल सेमिनरी विद्यालय में पहुंची आरडीओ विमला कुमारी ने बताया कि शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन