नीतीश ने सूबे को दिलाया सम्मान

Updated at : 15 Mar 2015 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने सूबे को दिलाया सम्मान

केसरिया महोत्सव शुरू : नगर विकास मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा केसरिया : तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा विधान पार्षद सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. करबला मैदान में आयोजित महोत्सव की शुरुआत थाई मंदिर के बौद्ध भिक्षुओं ने […]

विज्ञापन
केसरिया महोत्सव शुरू : नगर विकास मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा
केसरिया : तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा विधान पार्षद सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. करबला मैदान में आयोजित महोत्सव की शुरुआत थाई मंदिर के बौद्ध भिक्षुओं ने मंगल पाठ से किया.
पी सी चंदा के नेतृत्व में बुद्धम शरणमं गच्छामि का पाठ कर लोगों में शांति का संदेश दिया गया. अपने उद्घाटन भाषण में मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि अपमानित बिहार को सम्मानित बिहार बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू श्रीकृष्ण सिंह के बाद आया राम गया राम मुख्यमंत्री ही बनते रहे. बिहार के लोग निराश हो गये थे, मगर 2005 से नीतीश कुमार ने बिहार को संवारने का काम शुरू किया. कहा कि आज पूरी दुनिया नीतीश कुमार के विकास मॉडल को सराहती है.
केसरिया के विकास के संबंध में कहा कि केसरिया में बस अड्डा के निर्माण के लिए तीन करोड़ व टाउन हॉल के निर्माण के लिए डेढ करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. टाउन हॉल का नाम सम्राट अशोक के नाम पर रखा जायेगा. केंद्र सरकार पर चोट करते हुए कहा कि बजट में बिहार को उपेक्षित किया गया. बिहार के बजट से 22 हजार करोड़ रुपये की कटौती कर ली गयी, बावजूद महोत्सव के मद में बिहार सरकार ने कोई कटौती नहीं की है. मंत्री ने आश्वस्त किया कि केसरिया सहित जिले का विकास किया जायेगा. केसरिया व चंपारण की सांस्कृतिक विरासत को याद दिलाते हुए कहा कि जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता.
महात्मा बुद्ध की जन्मभूमि नेपाल तो ज्ञान भूमि बिहार का गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केसरिया महोत्सव 2007 में शुरू हुआ, तब से लगातार नयी ऊ चाइयां प्राप्त कर रहा है, लेकिन इस बार बिहार सरकार की उदासीनता के कारण भरपूर सहयोग नहीं मिल सका. विधान पार्षद सतीश कुमार ने कहा कि दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार जाना जाता था. चंपारण का भी एक गौरवमयी इतिहास रहा है. पिछड़ा हुआ बिहार आज लगातार आगे बढ़ रहा है.
गांव में बसने वाले अस्सी फीसदी लोगों तक विकास की किरण पहुंचने लगी है. ागर पंचायत की मुख्य पार्षद स्नेह लता सिंह ने केसरिया नगर पंचायत के गरीबों के लिए आवास व शौचालय की मांग मंच से की. कार्यक्रम में पहुंचे आगत अतिथियों का बुके व मोमेंटो देकर जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया. उद्घाटन सत्र के बाद बिहार नाट्य अकादमी पटना के कलाकारों द्वारा बिहार गौरव गान प्रस्तुत की गयी, जिसमें बिहार की गौरवमयी गाथा का बखान किया गया. मौके पर डीएम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सुनील कुमार, सीएस मीरा वर्मा, वरीय उप समाहर्ता सर्व नारायण यादव, मधुसूदन प्रसाद, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, समाजसेवी अभय सिंह, सीताराम यादव, अशोक सिंह, वसील खां सहित अन्य उपस्थित थे.
लगे हैं स्टॉल
केसरिया महोत्सव में कई संस्थानों का स्टॉल लगाया गया है, जिसमें शिक्षा विभाग, कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला, जिला कल्याण विभाग, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बाल विकास परियोजना, जल एवं स्वच्छता समिति सहित स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, उतर बिहार ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इकवा मिनरल वाटर, ग्रिन फूड नर्सरी, किसान हाई पावर, वर्मी कंपोस्ट, जायसवाल ट्रेडर्स, आर ए इंटरप्राइजेज, पौधा संरक्षण योजना मशरूम, उत्पाद महिला कृषक सहित करीब 200 स्टॉल लगाये गये हैं.
स्वास्थ्य शिविर आयोजित
महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों की संख्या में रोगियों का ईलाज किया गया. स्वास्थ्य शिविर तीनों दिन आयोजित किया जायेगा.
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
महोत्सव में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इतंजाम किया गया है. जगह-जगह पुलिस बल की तैनातगी की गयी है. वहीं महोत्सव में पहुंचने वाले भीड़ के नियंत्रण को लेकर डंडा बल लगाये गये हैं.
जुटे नामचीन कलाकार
महोत्सव के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के बाद नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें प्रसिद्व गायिका तृप्ति शाक्या को सुनने को दर्शक उत्साहित रहे. रात भर दर्शक संगीत की रस धारा में गोता लगाते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन