गोली कांड के गिरफ्तार तीनों बदमाश रिमांड पर
Updated at : 14 Mar 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : नगर पुलिस ने जानपुल गोली कांड में गिरफ्तार तीन बदमाशों को रिमांड पर लिया है. उनसे सघन पूछताछ की जा रही है. रिमांड पर लिये गये बदमाशों में लखौरा नौरंगिया के मुकेश कुमार यादव, बंजरिया दारोगा टोला के समीर आलम व हेनरी बाजार का अंसूल राज शामिल है. उनसे पूछताछ में जानपुल गोली […]
विज्ञापन
मोतिहारी : नगर पुलिस ने जानपुल गोली कांड में गिरफ्तार तीन बदमाशों को रिमांड पर लिया है. उनसे सघन पूछताछ की जा रही है. रिमांड पर लिये गये बदमाशों में लखौरा नौरंगिया के मुकेश कुमार यादव, बंजरिया दारोगा टोला के समीर आलम व हेनरी बाजार का अंसूल राज शामिल है.
उनसे पूछताछ में जानपुल गोली कांड सहित गांधी नगर रमना मुहल्ला के बरतन व्यवसायी विनोद कुमार के घर से चार लाख के आभूषण लूट में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है. पुलिस बदमाशों के खुलासे को गोपनीय रखते हुए घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है. यहां बताते चले कि 16 फरवरी 2015 की षाम में बदमाशों ने गांधी नगर रमना मुहल्ला में बरतन व्यवसायी विनोद कुमार के घर घुस उनकी पत्नी के गोद से बच्चा छीन लिया, उसके बाद बच्चे के गरदन पर चाकू रख चार लाख के आभूषण लूट फरार हो गये.
इस घटना के ठीक आधे घंटे बाद बाइक सवार बदमाशों ने जानपुल चैक स्थित आरके ज्वेलर्स नामक दुकान पर चढ लूटपाट का प्रयास किया. असफल होने पर आधा दर्जन चक्र फायरिंग व बम विस्फोट कर भाग निकले थे. दोनों मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने 21 फरवरी को घटना का उद्भेदन करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




