सीएम को पत्र लिख सीबीआइ जांच की मांग

Updated at : 13 Mar 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम को पत्र लिख सीबीआइ जांच की मांग

ढाका : विधायक पवन जायसवाल ने पटना के पीएमसीएच में इलाज करा रही सिमरत से भेंट की और कुशलक्षेम जाना. विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि भाजपा नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी पीएमसीएच में सिमरत से मिले. उन्होंने सिमरत कांड की पूरी जानकारी ली और दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर सजा दिलाने […]

विज्ञापन
ढाका : विधायक पवन जायसवाल ने पटना के पीएमसीएच में इलाज करा रही सिमरत से भेंट की और कुशलक्षेम जाना. विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि भाजपा नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी पीएमसीएच में सिमरत से मिले. उन्होंने सिमरत कांड की पूरी जानकारी ली और दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर सजा दिलाने की बात कही.
इस संबंध में विधायक जायसवाल ने एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है, जिसमें सिमरत मामले की पूरी जानकारी देते हुए मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है. पत्र में कहा है कि स्पेशल टीम गठित कर पूरे मामले की जांच करायी जाये.
साथ ही सिमरत को स्थायी सुरक्षा उपलब्ध करायी जाये. पत्र में मांग की है कि आरोपित व संरक्षणकर्ताओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करा कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलायी जाये. उन्होंने बताया कि विधानसभा में सिमरत मामले को उठाया जायेगा. ढाका की जिस धरती पर हमने 275 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करा कर सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की उसी धरती को आरोपित शमीम ने कलंकित किया है. पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से सिमरत के पिता, भाई और मां के हत्यारे व पांच साल तक सिमरत का यौनशोषण करने वाले शमीम सहित उसके साथियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है.
कार्रवाई पर उठी उंगली
सिकरहना. भाजपा जिला कार्य समिति सह जिला सतर्कता व निगरानी सदस्य वसीम आलम और हिंदू धर्म समाज ढाका के उपमंत्री पप्पू चौधरी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सिमरत कांड के आरोपित शमीम अख्तर व उसके सहयोगियों को अबतक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. नेता द्वय ने कहा कि सिमतर के परिजनों ने जानकारी दी है कि उसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मात्र एक चौकीदार को लगाया गाया है और सिमरत की चिकित्सा भी सही तरीके से नहीं की जा रही है. सीतामढ़ी पुलिस पर उंगली उठाते हुए कहा है कि सिमरत की सुरक्षा में निष्क्रियता से आरोपित को सहयोग मिल सकता है. अगर सिमरत के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटी तो सीतामढ़ी और मोतिहारी पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा. कहा कि 14 मार्च को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मोतिहारी में धरना देगी. उसके बाद ढाका में भाजपा विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू धर्म, समाज, सीमा जागरण मंच संयुक्त रूप से वृहद आंदोलन चलायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन