मोतिहारी में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
Updated at : 12 Mar 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में स्वाइन फ्लू का वायरस फैलने लगा है़ यहां इस बीमारी का एक और मरीज मिला है. संग्रामपुर के पकड़ी गांव की रहने वाली 28 वर्षीय रंजू देवी की जांच रिपोर्ट में एच1-एन1 वायरस पाया गया है़ महिला का इलाज डॉ पुष्कर कुमार के निजी क्लिनिक में चल रहा था. […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में स्वाइन फ्लू का वायरस फैलने लगा है़ यहां इस बीमारी का एक और मरीज मिला है. संग्रामपुर के पकड़ी गांव की रहने वाली 28 वर्षीय रंजू देवी की जांच रिपोर्ट में एच1-एन1 वायरस पाया गया है़ महिला का इलाज डॉ पुष्कर कुमार के निजी क्लिनिक में चल रहा था.
जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है़ हालांकि, परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में ही भरती कराया है. उसे स्वाइन फ्लू के स्पेशल वार्ड में रख कर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं. सिविल सजर्न डॉ मीरा वर्मा ने बताया कि मरीज को बेहरत चिकित्सीय सुविधा मुहैया करायी जा रही है. परिजनों के अनुसार, रंजू अपने पति अभिषेक के साथ दिल्ली में रहती है़
उसे बुखार, सर्दी व उल्टी के साथ सिर दर्द की शिकायत हुई़ बुखार चार व पांच डिग्री से कम नहीं होने पर दिल्ली में जांच करायी गयी, लेकिन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. यहां आने के बाद भी बुखार कम नहीं हुआ, जिसके बाद डॉक्टर से सलाह ली गयी़ डॉक्टर ने गले का स्वाब कलेक्ट कर जांच के लिए पटना भेजा गया़ डॉ पुष्कर ने बताया कि मंगलवार की शाम पटना से जांच रिपोर्ट आयी, जिसमें एच1-एन1 पाया गया है़ बता दें कि कि इससे पहले संग्रामपुर के ठिकहा भवानीपुर गांव के एक मरीज में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




