फरार आरोपितों पर घोषित होगा 25-25 हजार का इनाम

Updated at : 12 Mar 2015 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
फरार आरोपितों पर घोषित होगा 25-25 हजार का इनाम

मोतिहारी : श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला के चर्चित मंटू शर्मा व आशुतोष पांडेय हत्या कांड के फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित होगा़ इसके लिए पुलिस आरोपियों पर इनाम घोषित करने के लिए सरकार के पास प्रताव भेजने की तैयारी कर रही है़ बताया जा रहा है कि हत्याकांड के फरार छह आरोपियों […]

विज्ञापन
मोतिहारी : श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला के चर्चित मंटू शर्मा व आशुतोष पांडेय हत्या कांड के फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित होगा़ इसके लिए पुलिस आरोपियों पर इनाम घोषित करने के लिए सरकार के पास प्रताव भेजने की तैयारी कर रही है़ बताया जा रहा है कि हत्याकांड के फरार छह आरोपियों पर इनाम घोषित करने के साथ उनकी गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ को केस सौंपा जायेगा़ इसकी तैयारी लगभग शुरू कर दी गयी है़
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हत्याकांड के मुख्य आरोपित कुख्यात टुन्ना सिंह, सुजय पांडेय सहित रवि सिंह, सुजीत कुमार सिंह, विकास सिंह व राहुल सिंह पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जायेगा़ ये सभी अपराधी पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गये हैं
कोई चेन्नई, चंडीगढ़ व कुछ नेपाल में छुपे हुए हैं. ऐसे में उन तक पहुंचना पुलिस के लिए काफी मुश्किल है़ इसको लेकर उन पर इनाम घोषित करने व एसटीएफ को केस सौंपने की प्रक्रिया शुरू है़ यहां बताते चले कि टुन्ना सिंह पताही का रहने वाला है, जबकि सुजय पांडेय पीपराकोठी बंगरी गांव का है़ दोनों कुख्यात अपराधी है़. इन पर हत्या, लूट व रंगदारी के दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज है़. सुजय हाइकोर्ट से जमानत के फर्जी रिलीज ऑर्डर पर जेल से निकला गया था़ मामले में नगर थाना में केस भी दर्ज है़ वहीं अन्य चार आरोपित दोनों के शागिर्द हैं, जिन पर मंटू व आशुतोष की हत्या करने का आरोप लगा है.
विधानसभा चुनाव से पहले दुरुस्त जेल में शिफ्ट होंगे दर्जनभर शातिर अपराधी
मोतिहारी. पुलिस ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है़ चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस के रडार पर जेल में बंद दर्जन भर कुख्यात अपराधी व नक्सली है़ं उन्हें चुनाव से पहले दूसरे जेल में शिफ्ट किया जायेगा़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वैसे कुख्यात अपराधी व नक्सली जो जेल में रहते हुए चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, उनकी सूची बनायी जा रही है़
फस्र्ट फेज में कुख्यात लक्ष्मी सिंह, मोहन सिंह, मौजेलाल सहनी, कमल सिंह, राजन सहनी, बबलू दूबे, फौजी सिंह, सुनील सिंह, चंदन राम सहित नक्सली सुगाह पासवान, मुनचुन साह व मणिकांत को चुनाव से पहले भागलपुर व बक्सर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जायेगा़ एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि इन कुख्यातों के अलावे दूसरे फेज के लिए भी जेल में बंद दंबग अपराधियों को चिह्न्ति किया जा रहा है़ कार्रवाई पूरी होते है ही पहले फेज में चिह्न्ति अपराधियों को दुरुस्त जेल में शिफ्ट कर दिया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन