तुरकौलिया में जमीन विवाद में फायरिंग कर फैलायी दहशत
Updated at : 09 Mar 2015 12:48 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत कचहरी टोला में शनिवार को जमीन विवाद में जगन्नाथ राय व उसकी पत्नी उर्मिला देवी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया़ उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ जगन्नाथ ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही रुपेश यादव, सुरेश यादव, रंजीत कुमार व अनिल कुमार […]
विज्ञापन
मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत कचहरी टोला में शनिवार को जमीन विवाद में जगन्नाथ राय व उसकी पत्नी उर्मिला देवी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया़ उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ जगन्नाथ ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही रुपेश यादव, सुरेश यादव, रंजीत कुमार व अनिल कुमार को आरोपित किया है़
उसने पुलिस को बताया है कि वह अपनी जमीन से मिट्टी कटवा रहा था़ इस बीच रूपेश व सुरेश ने पहुंच जमीन को अपना बताते हुए मिट्टी काटने से रोक दिया़ उसने जब विरोध किया तो दोनों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी़ वह भाग कर घर पहुंचा, जिसके बाद सभी आरोपित घर में घुस कर मारपीट शुरू कर दिय़े उसने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद सुनील अपने घर के छत पर चढ़ कर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थानाभेजा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




