पुलिस महकमे में भारी फेरबदल

Updated at : 14 Feb 2015 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस महकमे में भारी फेरबदल

मोतिहारी : पुलिस महकमा में शुक्रवार को भारी फेरबदल हुआ है़ कई थानाध्यक्षों की थानेदारी वापस ले ली गयी है, जबकि कई नये चेहरे को थाना का कमान सौंपा गया है़ नगर इंस्पेक्टर का कमान अजय कुमार को सौंपा गया गया है़ वे पुलिस केंद्र में पदस्थाना की बाट जोह रहे थ़े वहीं पुलिस केंद्र […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पुलिस महकमा में शुक्रवार को भारी फेरबदल हुआ है़ कई थानाध्यक्षों की थानेदारी वापस ले ली गयी है, जबकि कई नये चेहरे को थाना का कमान सौंपा गया है़ नगर इंस्पेक्टर का कमान अजय कुमार को सौंपा गया गया है़ वे पुलिस केंद्र में पदस्थाना की बाट जोह रहे थ़े
वहीं पुलिस केंद्र से इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा को चकिया अंचल व चकिया अंचल के इंस्पेक्टर राम प्रताप पांडेय को केसरिया अंचल की बागडोर सौंपी गयी है़
इसके अलावे दारोगा अशोक कुमार को पुलिस केंद्र से ठाका थानाध्यक्ष, रघुवश कुमार भानू को अरेराज ओपी से पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष, संजय कुमार को पुलिस केंद्र से प्रभारी पदाधिकारी यातायात, पंकज ठाकुर को पुलिस केंद्र से संग्रामपुर थानाध्यक्ष, ललित कुमार को केसरिया थानाध्यक्ष, मनोज कुमार प्रभाकर को हरसिद्घि थानाध्यक्ष, पीपरा के कअनि रणवीर झा को पीपराकोठी थानाध्यक्ष, सुगौली के कअनि कुंदन कुमार सिंह को पहाड़पुर थानाध्यक्ष, अवेधश कुमार झा को केसरिया थानाध्यक्ष के शिकारगंज थानाध्यक्ष, शशि भूषण कुमार को पीपरा थानाध्यक्ष से पताही थानाध्यक्ष, अरूण कुमार को पताही थानाध्यक्ष से पलनवा थानाध्यक्ष, राजमणी को पलवना थानाध्यक्ष से डुमरियाघाट थानाध्यक्ष, विकास तिवारी को पुलिस केंद्र से अरेराज ओपी प्रभारी, अमित वर्मा को नाका चार से मधुबन थानाध्यक्ष, हरेंद्र प्रसाद को लखौरा थानाध्यक्ष से आदापुर थानाध्यक्ष, विजय यादव को आदापुर थानाध्यक्ष से लखौरा थानाध्यक्ष, रंधीर कुमार 2 को कअनि छतौनी से तुरकौलिया थानाध्यक्ष, कल्याणपुर के कअनि मंजर आलम को कल्याणपुर थानाध्यक्ष, बंजरिया के कअनि धीरज कुमार को छौड़ादानों थानाध्यक्ष का कमान सौंपा गया है़. हरसिद्धि थानाध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद को पिपरा थानाध्यक्ष बनाया गया.
इनकी गयी थानेदारी
छौडादानो थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक को पुलिस केंद्र, कल्याणपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय को त्वरित विचारण सह प्रभारी डीसीबी शाखा, डुमरियाघाट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय को नगर थाना के नाका चार का प्रभारी, पीपराकोठी थानाध्यक्ष संजीव कुमार को कअनि नगर थाना, संग्रामपुर थानाध्यक्ष जयकांत साव को पुलिस केंद्र, पहाड़पुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को कअनि चकिया, मधुबन थानाध्यक्ष राजेश कुमार को कअनि रक्सौल भेजा गया है़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन