महिला कॉलेज में बहाल होंगी सुविधाएं

Updated at : 10 Feb 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कॉलेज में बहाल होंगी सुविधाएं

मोतिहारी : डॉ एसके सिन्हा महिला कॉलेज में शीघ्र ही मूलभूत सुविधाएं बहाल होंगी़ कॉलेज के शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ छात्रवास को बेहतर करने के लिए प्राचार्य डॉ विजयेंद्र नारायण योजनानुसार प्रयास कर रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज शिक्षकों की कमी के साथ-साथ कुछ अन्य समस्याओं से जूझ रहा […]

विज्ञापन
मोतिहारी : डॉ एसके सिन्हा महिला कॉलेज में शीघ्र ही मूलभूत सुविधाएं बहाल होंगी़ कॉलेज के शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ छात्रवास को बेहतर करने के लिए प्राचार्य डॉ विजयेंद्र नारायण योजनानुसार प्रयास कर रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज शिक्षकों की कमी के साथ-साथ कुछ अन्य समस्याओं से जूझ रहा है, परंतु कॉलेज में समस्या के समाधान के प्रयास के साथ-साथ बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है, जिसका परिणाम शीघ्र सामने आयेगा़
स्मार्ट क्लास में पढेंगी छात्राएं
प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में 25 लाख की लागत से स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण कराया जा रहा है़ स्मार्ट क्लास रूम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा़ इससे छात्राओं में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढेगी़ बताया कि यूजीसी द्वारा स्मार्ट क्लास रूम के लिए 12 लाख रुपये उपलब्ध कराये गये थे, जिससे भवन निर्माण किया जा रहा है़ इसकी उपयोगिता यूजीसी को देने के बाद शेष राशि कॉलेज को उपलब्ध करायी जायेगी़
अधूरे छात्रवास का होगा निर्माण
कॉलेज परिसर में सालों से अधूरे पड़े छात्रवास का निर्माण शीघ्र शुरू किया जायेगा़ प्राचार्य ने बताया कि अधूरे छात्रवास के निर्माण को लेकर विश्वविद्यालय से पत्रचार किया है़ विश्वविद्यालय से निर्माण को शीघ्र शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया है़ कहा कि यदि छात्रवास निर्माण पूरा हो जाता है तो कॉलेज के छात्रवास में रहनेवाली छात्राओं को सुविधा होगी़
लैब पर दिया जा रहा जोर
प्राचार्य ने बताया कि बीसीए में पढ़नेवाली छात्राओं को कॉलेज में नियमित रूप से लैब की सुविधा दी जायेगी़ प्राचार्य ने बताया कि कुछ छात्राओं ने उनसे शिकायत की थी कि कॉलेज में लैब नहीं कराया जाता है़ प्राचार्य ने शिक्षकों को रूटीन के अनुसार छात्राओं को पढ़ाने का निर्देश दिया है़
छात्रवास में लगेगा एलक्ष्डी
छात्रवास में रहनेवाली छात्राओं के लिए कॉलेज प्रबंधन छात्रवास में एलक्ष्डी लगायेगा़ इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि पढ़ाई के साथ छात्राओं का मनोरंजन भी आवश्यक है़ छात्रवास की छात्राएं शाम में एक घंटा टीवी देखेंगी़ साथ ही कॉलेज के पुस्तकालय को भी समृद्ध किया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन