डॉक्टर की लापरवाही

Updated at : 06 Feb 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर की लापरवाही

बंजरिया (पूचं) : प्रखंड क्षेत्र के जानपुल चौक स्थित स्वास्थ्य केंद्र में डॉ ज्याउल हक ने एक महिला का सफ लतापूर्वक ऑपरेशन कर उसके पेट से तौलिया निकाला. तौलिया सात माह से उसके पेट में था. पिछले वर्ष 24 जुलाई को मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दोसपुर निवासी पप्पू महतो की पत्नी रीमा देवी […]

विज्ञापन
बंजरिया (पूचं) : प्रखंड क्षेत्र के जानपुल चौक स्थित स्वास्थ्य केंद्र में डॉ ज्याउल हक ने एक महिला का सफ लतापूर्वक ऑपरेशन कर उसके पेट से तौलिया निकाला. तौलिया सात माह से उसके पेट में था. पिछले वर्ष 24 जुलाई को मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दोसपुर निवासी पप्पू महतो की पत्नी रीमा देवी सास तरेंगनी देवी के साथ डॉ केजरीवाल से दिखाने गयी़ महिला गर्भवती थी व उसे दर्द हो रहा था़ केजरीवाल के यहां भीड़ थी़
नंबर आने में समय था, तभी वहां खड़े एक व्यक्ति ने बहला-फुसला कर जुरन छपरा रोड नंबर पांच इंद्रप्रस्थ नर्सिग होम में भरती करवा दिया, जहां उसे डॉ राजेश कुमार द्वारा देखा गया व तत्काल ऑपरेशन कराने को कहा़ जल्दी नहीं करने पर जच्चा-बच्चा दोनों के लिए खतरा बताया़ तत्काल डॉ आरबी सिन्हा यहां खून की जांच व अल्ट्रासाउंड कराया गया, जहां जांच में सब कुछ नॉर्मल मिला़ उसके बाद डॉ राजेश द्वारा 24 जुलाई को ऑपरेशन किया गया.
महिला को बच्ची हुई. ऑपरेशन के तीसरे दिन 26 जुलाई से महिला के पेट में दर्द होने लगा़ साथ ही बुखार आने लगा़ मरीज ने डॉक्टर से शिकायत की, जिस पर डॉक्टर गैस होने की बात कह कर टाल दिया़ एक सप्ताह बाद मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया़ घर जाने के बाद महिला का पेट फूलने लगा व दर्द बढ़ने लगा़ उसकी सास फि र अपनी पतोहू को लेकर डॉक्टर के यहां लेकर गयी़ फि र से दुबारा जांच करायी गयी़ अल्ट्रासाउंड कराया गया व 15 दिन भरती कर फि र ऑपरेशन किया गया़ इस दौरान मरीज को नौ यूनिट खून चढ़ाया गया, जिसका अलग से 24 हजार रुपया लिया गया़
एसकेएमसीएच में छोड़ा
तरेंगनी देवी का कहना है कि पहली व दूसरी बार ऑपरेशन में 75 हजार रुपया डॉक्टर द्वारा लिया गया़ दूसरी बार ऑपरेशन के बाद भी मरीज की स्थिति नहीं सुधरी तो डॉक्टर के स्टाफ निजी गाड़ी में रख कर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर में छोड़ कर चले आय़े मुजफ्फ रपुर में दो महीना रखने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी, तो मेडिकल कॉलेज द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया़
र्दुव्‍यवहार का आरोप
इस बीच मरीज का चचेरा भाई कौलेश कुमार डॉ राजेश से मिलने गया तो डॉक्टर व उनके स्टाफ द्वारा उसे धक्का मार कर भगा दिया गया़ काफ ी रोने-गिड़गिड़ाने के बाद भी रिपोर्ट रख लिया़ इस दौरान मरीज को अन्य डॉक्टरों को भी दिखाया गया, परंतु निराशा ही हाथ लगी़
मरीज की स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी़ मरीज के पेट से मवाद निकलना शुरू हो गया था़ मरीज को लेकर परिवार वाले निराश होकर घर आ गय़े मरीज को लेकर परिवार वाले चकिया में नादिया क्लिनिक में डॉ रकीब को दिखाया, जिन्होंने डॉ ज्याउल हक के यहां रेफ र कर दिया गया़ मोतिहारी में डॉ हक से अल्ट्रासाउंड करा कर देखा. पता चला कि पेट के अंदर तौलिया छोड़ा गय है. विशेषज्ञों से सलाह लेकर डॅ हक ने मरीज की स्थिति देख सहयोग करने का साहस किया़ बुधवार को डॅ हक व डॉ असफ ाक हुसैन द्वारा साढ़े तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सफ लतापूर्वक ऑपरेशन किया़
डॉ हक का कहना है कि ऑपरेशन में लापरवाही की गयी है़ ऐसा नहीं करना चाहिए़ सात महीना से मरीज के पेट में तौलिया रहने से पूरे पेट में जहर फैल गया है़ तौलिया बड़ी आंत के पास फंसा था, जिसे निकालने पर पता चला कि मरीज की आठ जगह आंत कटी थी. इस कारण एक फीट आंत काट कर निकाला गया़ मरीज की स्थिति अब पहले से बेहतर है, परंतु घाव काफी खराब हो गया है़ डॉ हक ने बताया कि मरीज की नाभि तक चीरा लगाया गया है, जो नहीं होना चाहिए़ सिलाई के लिए प्रोलिन धागा का इस्तेमाल किया गया है़ सात महीने में परिवारवाले का दो लाख 70 हजार रुपया खर्च हुआ है, जिसमें मरीज व पिता का जमीन तक की बिक्री हो चुकी है़ आज मरीज के परिवार वाले दाने-दाने को मोहताज है़ं महिला का पति लेबर का काम हैदराबाद में करता है़
दूध नहीं मिलने से बच्ची मरी
मां की हालत खराब होने व इलाज में परेशान होने के कारण बच्ची बिना दूध के मर गयी, जो थोड़ा बहुत मां का दूध आता था, वह भी विषाक्त हो चुका था़ परिवारवाले डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराने के मूड में है़. डॉ राजेश से फ ोन पर संपर्क करने पर बताया कि वे जो कर सकते थे, उन्होंने किया़ बाकी जवाब देने से बचने का प्रयास किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन