अपहृत युवती ने दिल्ली में प्रेमी संग रचायी शादी
Updated at : 16 Jan 2015 10:47 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के अगरवा मुहल्ला से एक युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया़ वह एलएनडी कॉलेज के बीए पार्ट वन की छात्र है़ उसके पिता ने नगर थाना में आवेदन देकर कोटवा थाना के कररिया गांव निवासी इम्तेयाज अंसारी सहित उसके कुछ सहयोगियों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ उसने […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के अगरवा मुहल्ला से एक युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया़ वह एलएनडी कॉलेज के बीए पार्ट वन की छात्र है़ उसके पिता ने नगर थाना में आवेदन देकर कोटवा थाना के कररिया गांव निवासी इम्तेयाज अंसारी सहित उसके कुछ सहयोगियों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज करायी है़
उसने पुलिस को बताया है कि इम्तेयाज शादीशुदा है़ उसे एक बच्चा भी है़ कुछ महीना पहले अगरवा में किराया के मकान में रहता था़ उस वक्त भी अपहरण का प्रयास किया था़ मकान मालिक ने घर खाली करा दिया़ इधर, एक सप्ताह पहले उसकी पुत्री अचानक लापता हो गयी़ बुधवार को दिल्ली से अधिवक्ता सुनील कुमार ने मोबाइल नंबर 9990649999 से फोन कर बताया कि आपकी पुत्री ने इम्तेजया नामक युवक के साथ कोर्ट मैरेज कर ली है़
नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




