गणतंत्र दिवस पर उ. बिहार को दहला सकते हैं माओवादी

Updated at : 16 Jan 2015 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर उ. बिहार को दहला सकते हैं माओवादी

मोतिहारी : माओवादियों ने गणतंत्र दिवस पर उत्तर बिहार को दहलाने की साजिश रची है़ गोविंदगंज के दियारा इलाका में तिरहुत सब जोनल कमेटी की बैठक में हार्डकोर रामबाबू राम व लालबाबू सहनी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लैंड माइंस विस्फोट कर सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना बनायी है़. खुफिया इनपुट के […]

विज्ञापन
मोतिहारी : माओवादियों ने गणतंत्र दिवस पर उत्तर बिहार को दहलाने की साजिश रची है़ गोविंदगंज के दियारा इलाका में तिरहुत सब जोनल कमेटी की बैठक में हार्डकोर रामबाबू राम व लालबाबू सहनी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लैंड माइंस विस्फोट कर सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना बनायी है़.
खुफिया इनपुट के बाद उत्तर बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है़. बताया गया है कि गणत्रंत दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर बिहार में माओवादी बड़ी घटना करने की फिराक में लगे हैं.
पुलिस मुख्यालय से उत्तर बिहार के सभी जिले के एसपी को अलर्ट किया गया है़. सबसे ज्यादा खतरा मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर है़ इसको लेकर रेलवे सुरक्षा एजेंसी को भी सतर्कता का निर्देश जारी किया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन