आज मनायी जायेगी मकर संक्रांति
Updated at : 15 Jan 2015 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : हिन्दू शास्त्र के अनुसार इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जायेगा. धनु से मकर राशि में 14 जनवरी की रात्रि 1:20 बजे सूर्य का प्रवेश होगा. शास्त्र के जानकार अर्षविद्या शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान सह वेद विद्यालय के प्राचार्य आचार्य सुशील कुमार पांडेय बताते है कि रात्रि में सूर्य के मकर राशि […]
विज्ञापन
मोतिहारी : हिन्दू शास्त्र के अनुसार इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जायेगा. धनु से मकर राशि में 14 जनवरी की रात्रि 1:20 बजे सूर्य का प्रवेश होगा.
शास्त्र के जानकार अर्षविद्या शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान सह वेद विद्यालय के प्राचार्य आचार्य सुशील कुमार पांडेय बताते है कि रात्रि में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी को मनाया जायेगा. इस दिन प्रात: 6:42 बजे से संध्या 5:18 बजे तक पूर्णकाल रहेगा. मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के साथ-साथ दान करने की परंपरा है.
आचार्य श्री पांडेय बताते है कि ऐसी मानता है कि गंगा,जमुना एवं सरस्वती के संगम प्रयाग स्थल पर देवी-देवता गण वेश बदलकर मकर संक्रांति पर स्नान करने जाते है. इस दिन पूर्णकाल के दौरान स्नान कर दान करने से पाप व कष्टों का नाश होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




