घी व्यवसायी के अपहरण व हत्या में चाजर्शीटेड

मोतिहारी : रामप्रवेश सिंह गांव के भूमि विवाद में पहली बार वर्ष 2002 में गिरफ्तार होकर जेल गया था़ जेल में ही अपराधियों से साठगांठ हुई, उसके बाद बाहर निकल कर अपराध के साथ पुलिस का मुखबीरी भी करने लगा़ इस दौरान उसने कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया, जिसमें समस्तीपुर के घी व्यवसायी की […]
मोतिहारी : रामप्रवेश सिंह गांव के भूमि विवाद में पहली बार वर्ष 2002 में गिरफ्तार होकर जेल गया था़ जेल में ही अपराधियों से साठगांठ हुई, उसके बाद बाहर निकल कर अपराध के साथ पुलिस का मुखबीरी भी करने लगा़
इस दौरान उसने कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया, जिसमें समस्तीपुर के घी व्यवसायी की अपहरण के बाद हत्या में उसका नाम चर्चित हुआ़ उस घटना में रामप्रवेश ने धोखा से छतौनी के तत्कालीन थानाध्यक्ष सोनेलाल सिंह का मोबाइल लेकर फिरौती के लिए घी व्यवसायी के परिजनों को फोन भी किया था़ इस मामले में थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई हुईक़ कई वर्षो तक निलंबित रहना पडा़ उस मामले में रामप्रवेश चाजर्सीटेड है़ जेल भी गया था़ इधर मंटू शर्मा की हत्या के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




