प्रखंड के विद्यालयों में ठप किया पठन-पाठन

Updated at : 13 Jan 2015 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड के विद्यालयों में ठप किया पठन-पाठन

बंजरिया : प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सोमवार को शिक्षकों ने पठन-पाठन बंद रखा गया़ गत शुक्रवार को नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जनेरवा बाजार टोला में प्रधानाध्यापिका सरोज चौधरी का अभिभावकों द्वारा पिटाई की गयी थी. इसका विरोध करते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों ने पठन-पाठन कायों को बंद करते हुए बंद का समर्थन किया़ सोमवार […]

विज्ञापन
बंजरिया : प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सोमवार को शिक्षकों ने पठन-पाठन बंद रखा गया़ गत शुक्रवार को नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जनेरवा बाजार टोला में प्रधानाध्यापिका सरोज चौधरी का अभिभावकों द्वारा पिटाई की गयी थी.
इसका विरोध करते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों ने पठन-पाठन कायों को बंद करते हुए बंद का समर्थन किया़ सोमवार को विद्यालय सुना व खाली दिखा़ विद्यालय में बच्चें नहीं थ़े शिक्षक अपने कार्यालय के कार्यो को निबटा रहे थ़े बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बंजरिया ने पठन-पाठन कार्य को बंद करने के फैसले का समर्थन करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की़ शिक्षक रविशंकर कुमार प्रसाद, मुरारी प्रसाद, रामएकबाल सहनी, हरेंद्र प्रसाद, सुबोध कुमार यादव व राजू कुमार ने एक दल गठित कर प्रखंड क्षेत्र में घूम कर विद्यालय को बंद करवाया़ साथ ही चेतावनी देते हुए संघ ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाय़े जबतक प्रशासन आरोपित को गिरफ्तार नहीं करते तबतक आंदोलन जारी रहेगा़ वहीं पीड़िता शिक्षिका के पति विनय कुमार भारतीय थल सेना में हवलदार के पद पर जम्मू में तैनात है़.
सोमवार को उन्होंने फोन कर प्रशासनिक पदाधिकारियों अपनी पत्नी की सुरक्षा की मांग की़ थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने कहा कि महिला के साथ मारपीट बरदाश्त नहीं की जा सकती है़ दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने के लिए प्रयास किया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन