मैट्रिक में 65264 व इंटर में 42635 परीक्षार्थी

Updated at : 08 Jan 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक में 65264 व इंटर में 42635 परीक्षार्थी

मोतिहारी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए डीइओ कार्यालय ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है़ इस वर्ष इंटर की परीक्षा के लिए 34 व मैट्रिक की परीक्षा के लिए 36 केंद्र जिले में बनाये गये हैं. इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी […]

विज्ञापन
मोतिहारी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए डीइओ कार्यालय ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है़ इस वर्ष इंटर की परीक्षा के लिए 34 व मैट्रिक की परीक्षा के लिए 36 केंद्र जिले में बनाये गये हैं.
इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद ने बताया कि कार्यालय परीक्षा की तैयारी में लग चुका है़ परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी के साथ बैठक भी हो चुकी है़
इस बार की मैट्रिक की परीक्षा में 65264 परीक्षार्थी शामिल होंग़े, जिसमें 34014 छात्र व 31250 छात्रएं परीक्षा में शामिल होंगी़ परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए जिले में मैट्रिक की परीक्षा के लिए 36 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें सदर अनुमंडल में 15, सिकरहना अनुमंडल में तीन, पकड़ीदयाल में पांच, अरेरराज में चार, चकिया में पांच व रक्सौल अनुमंडल में चार परीक्षा केंद्र बनाये गये है़ं
12वीं की परीक्षा में जिले के कुल 42635 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंग़े इसमें छात्रों की संख्या 25997 व छात्राओं की संख्या 16638 है़ 12 वीं की परीक्षा के लिए जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाये गये है़. सदर अनुमंडल में 19, सिकरहना में दो, पकड़ीदयाल में दो, अरेराज में तीन, चकिया में पांच व रक्सौल में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मैट्रिक व 12वीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है़ वर्ष 2014 में मैट्रिक में 11168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें छात्रों की संख्या 32456 व छात्राओं की संख्या 28712 थी़ इस प्रकार पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 4096 परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है़ वहीं 12वीं की परीक्षा में पिछले वर्ष कुल 32442 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें छात्रों की संख्या 19028 व छात्राओं की संख्या 13414 थी़ वहीं इस वर्ष 10223 परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन