उपभोक्ताओं ने जाम किया एनएच

Updated at : 07 Jan 2015 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने जाम किया एनएच

बंजरिया : घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने बंजरिया पंडाल स्थित नित्या गैस एजेंसी के सामने मंगलवार को एनएच 28 जाम कर दिया़ सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच उपभोक्ताओं से बातचीत कर जाम हटवाया़ पूरे प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों गैस की किल्लत है़ जाम कर रहे उपभोक्ताओं का कहना था […]

विज्ञापन
बंजरिया : घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने बंजरिया पंडाल स्थित नित्या गैस एजेंसी के सामने मंगलवार को एनएच 28 जाम कर दिया़ सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच उपभोक्ताओं से बातचीत कर जाम हटवाया़ पूरे प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों गैस की किल्लत है़ जाम कर रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि एजेंसी द्वारा समय से आपूर्ति नहीं की जा रही है़
उपभोक्ता सुबह से आकर लाइन व नंबर लगाते हैं, परंतु एजेंसी द्वारा दो दिनों के भीतर आपूर्ति नहीं कि जाती. इस कारण नंबर रद्द कर दिया जाता है और फि र से नंबर लगाने के लिए सुबह-सुबह लाइन लगाना पड़ता है़ उपभोक्ता हरेंद्र, विनोद, मनोज, उमेश, संजय कुमार, शांति देवी व मनोरमा देवी बताती है कि हम सब अपना कामकाज छोड़ कर नंबर लगाने आते है़.
नंबर लग जाने के बाद गैस नहीं मिलता व फि र से वहीं क्रम दोहराना पड़ता है़ एक सिलिंडर के लिए दो-दो दिन तक दौड़ना पड़ता है़ फि र भी सिलिंडर नहीं मिलता़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन