ताला तोड़ एक लाख की चोरी

Updated at : 03 Jan 2015 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
ताला तोड़ एक लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के नकछेद टोला मोहल्ला में नेसार अहदम के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद सहित करीब एक लाख से अधिक का आभूषण व समान चुरा लिया़. घटना के वक्त गृहस्वामी परिवार के साथ अपने गांव पहाड़पुर सिसवा बाजार गये हुए थ़े. पड़ोसियों से घटना की सूचना मिलने पर गांव […]

विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के नकछेद टोला मोहल्ला में नेसार अहदम के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद सहित करीब एक लाख से अधिक का आभूषण व समान चुरा लिया़. घटना के वक्त गृहस्वामी परिवार के साथ अपने गांव पहाड़पुर सिसवा बाजार गये हुए थ़े. पड़ोसियों से घटना की सूचना मिलने पर गांव से नकछेद टोला पहुंचे, इसके बाद नगर थाना में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया़ उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी मां का तबीयत खराब थी़
उन्हें देखने घर में ताला लगा कर परिवार के साथ गांव चले गय़े इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़ कर 12 हजार नकद, 85 हजार का आभूषण, तीन गैस सिलेंडर सहित अन्य समान गायब कर दिया़
नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़ यहां बताते चलें कि चोरी की सबसे अधिक घटनाएं नगर व छतौनी में हो रही है़ इलाके के लोगों व व्यवसायियों में घटना को लेकर दहशत है़
चार दिन में चोरी की तीन घटना
नगर व छतौनी थाना क्षेत्र में चार दिनों के अंदर चोरी की तीन बड़ी घटनाएं हुई है़ गृहस्वामी ने एफआइआर दर्ज कराया़ पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर खानापूर्ति कर ली, लेकिन न तो चोर गिरोह को चिह्न्ति कर पकड़ने की कार्रवाई हो रही है न हीं घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है़ पुलिस भी आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज करने भर ही अपनी जिम्मेवारी समझ रही है़ आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन