28 लाख के मोबाइल के साथ छह गिरफ्तार

Updated at : 29 Dec 2014 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
28 लाख के मोबाइल के साथ छह गिरफ्तार

मोतिहारी : घोड़ासहन व जीतना थाना क्षेत्र से शटरकटवा गिरोह के छह शातिर बदमाश पकड़े गये हैं. उनके पास से झारखंड के धनबाद व चाइबासा शहर से मोबाइल शोरू म से चोरी की 28 लाख रुपये को मोबाइल बरामद हुये हैं. बदमाशों ने एक सप्ताह पहले झारखंड के दोनों शहरों में चोरी की घटना को […]

विज्ञापन
मोतिहारी : घोड़ासहन व जीतना थाना क्षेत्र से शटरकटवा गिरोह के छह शातिर बदमाश पकड़े गये हैं. उनके पास से झारखंड के धनबाद व चाइबासा शहर से मोबाइल शोरू म से चोरी की 28 लाख रुपये को मोबाइल बरामद हुये हैं. बदमाशों ने एक सप्ताह पहले झारखंड के दोनों शहरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था़ पुलिस ने गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया है़
एसपी सुनील कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पहले चाइबासा शहर में नोकिया इंटरप्राइजेज नामक दुकान का शटर काट कर तीन लाख रुपये का 30 मोबाइल चुराया़ उसके बाद धनबाद पहुंच कर राजेश कुमार अग्रवाल के श्याम सेल्स नामक शो रूम पर धावा बोला़ वहां से 25 लाख रुपये के विभिन्न कंपनियों का 172 मोबाइल चुरा कर घोड़ासहन भाग आये.
घटना के बाद धनबाद बैंक मोड़ के थानाध्यक्ष अशोक कुमार बदमाशों का पीछा करते घोड़ासहन पहुंचे, जहां घोड़ासहन व जीतना पुलिस के सहयोग से रविवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 203 पीस मोबाइल के साथ छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया़ एसपी ने बताया कि दोनों शहरों से चुराये गये सामान बरामद हो गया है. छापेमारी में घोड़ासहन थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जीतना थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह, धनबाद बैंक मोड़ के थानाध्यक्ष अशोक कुमार सहित पुलिस बल शामिल थ़े
इनकी हुई गिरफ्तारी
जीतना थाना के रेगनिया गांव का अनिल कुमार, बिजबनी गांव का श्यामबाबु साह, रामबाबू साह व जग्गा साह, घोड़ाहसन थाना के वितरा चौक का प्रभुनाथ पांडेय व मोहम्मद ताजुद्दीन को पकड़ा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन