शराबियों से जुर्माना व दुकानदारों को जेल

Updated at : 09 Dec 2014 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
शराबियों से जुर्माना व दुकानदारों को जेल

मोतिहारी : शहर में शनिवार की शाम पियक्कड़ों के खिलाफ चलाये गये अभियान में छतौनी से पकड़े गये 15 पियक्कड़ों से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया़. वहीं तास-भुजा दुकान में पियक्कड़ों को शराब परोसने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ तीनों दुकान से 15 खाली बोतल व […]

विज्ञापन
मोतिहारी : शहर में शनिवार की शाम पियक्कड़ों के खिलाफ चलाये गये अभियान में छतौनी से पकड़े गये 15 पियक्कड़ों से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया़.
वहीं तास-भुजा दुकान में पियक्कड़ों को शराब परोसने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ तीनों दुकान से 15 खाली बोतल व शराब की 20 पाउच बरामद किया गया है़ छतौनी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तास-भूंजा दुकान के संचालक भवानीपुर जिरात मुहल्ला के कन्हैया पटेल, मुफस्सिल भेड़िहरवा के राजू साह व सुगौली छपरा बहास के उपेंद्र राय के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़
इधर एसपी सुनील कुमार ने बताया कि चौक-चौराहों की दुकान पर बैठ कर शराब पीने व पिलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा़ नगर व छतौनी पुलिस को प्रत्येक सप्ताह तास-भूंजा की दुकानों का औचक जांच करने का निर्देश दिया गया है़ यहां बताते चले कि एसपी सुनील कुमार ने शनिवार की शाम छतौनी व गांधी चौक पर तास-मीट की दुकानों पर खुद छापेमारी की थी, जिसमें 15 पियक्कड़ पकड़े गये थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन