बैंक अधिकारी के खाता से 25 हजार उड़ाये

Updated at : 26 Sep 2014 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक अधिकारी के खाता से 25 हजार उड़ाये

मोतिहारी:शहर के राजा बाजार स्थित इंडियन बैंक के सहायक पर्यवेक्षक लाला राउत के बैंक खाता से 25 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी. इस संबंध में श्री राउत ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर 917683942621 नंबर से फोन आया. फोन […]

विज्ञापन

मोतिहारी:शहर के राजा बाजार स्थित इंडियन बैंक के सहायक पर्यवेक्षक लाला राउत के बैंक खाता से 25 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी. इस संबंध में श्री राउत ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर 917683942621 नंबर से फोन आया.

फोन करने वाला एसएमएस अलर्ट नवीकरण के लिए उनसे आइडी प्रुफ मांगा. उन्होंने आइडी प्रुफ देने से इनकार कर दिया. कुछ देर बाद उसी नंबर से उनके बेटा प्रदीप कुमार के मोबाइल पर फोन कर आइडी प्रुफ मांगा तथा बातचीत के दौरान एटीएम का नया पिन नंबर जारी करने के बहाने पुरानी पिन नंबर पूछ लिया. उसके बाद खाता से 24,700 की निकासी कर ली. नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन