गैस रिसाव से लगी आग,पांच झुलसे

पताही:स्थानीय थाना से सटे राजू पटेल के मकान में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस रिसाव से लगी आग में पांच लोग झुलस गये. घटना सुबह 7 बजे तब हुआ जब राजू की बहन ने गैस का चुल्हा जलाने के लिए माचिस जलाया. घायल रानी देवी ने बताया कि रेगुलेटर के समीप […]
पताही:स्थानीय थाना से सटे राजू पटेल के मकान में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस रिसाव से लगी आग में पांच लोग झुलस गये. घटना सुबह 7 बजे तब हुआ जब राजू की बहन ने गैस का चुल्हा जलाने के लिए माचिस जलाया.
घायल रानी देवी ने बताया कि रेगुलेटर के समीप पाइप कटा था, जिससे गैस का रिसाव हो रहा था. घर बंद होने के कारण गैस का फैलाव पूरे घर में हो गया था. आग की लपटे इतनी तेज निकली की बचाने पहुंचे राजू पटेल भी चपेट में आकर झुलस गये. घटना के बाद पूरे चौक पर अफरा तफरी का माहौल कुछ समय के लिए हो गया.
घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रेम सागर प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




