अपहृत मासूम बच्ची की हत्या चार दिन बाद शव हुआ बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छानबीन के लिए पहुंची डॉग स्क्वाॅयड टीम, नहीं मिला सुराग बंजरिया : वृत गम्हरिया गांव से सोमवार को अगवा सुहाना कुमारी (4) की हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने उसके शव को पोखर में फेंक दिया था. शुक्रवार को गांव स्थित पोखर से बच्ची का शव बरामद हुआ है. सूचना पर एएसपी विनीत कुमार, मुफस्सिल […]
विज्ञापन
छानबीन के लिए पहुंची डॉग स्क्वाॅयड टीम, नहीं मिला सुराग
बंजरिया : वृत गम्हरिया गांव से सोमवार को अगवा सुहाना कुमारी (4) की हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने उसके शव को पोखर में फेंक दिया था. शुक्रवार को गांव स्थित पोखर से बच्ची का शव बरामद हुआ है. सूचना पर एएसपी विनीत कुमार, मुफस्सिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार व बंजरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी गयी, लेकिन कोई उपलब्धि नहीं मिली. एएसपी ने बताया कि बच्ची के अपहरण को लेकर उसके पिता रघुनंदन महतो ने पांच-छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी, लेकिन शव रिकवरी के बाद ग्रामीण चंदन महतो को आरोपित कर रहा है. घटना के पीछे प्रथम दृष्टया जमीन विवाद लग रहा है. कहा कि बहुत जल्द हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जायेगा. कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
परिजनों के अनुसार, पिछले सोमवार को ग्रामीण दुखी महतो की लड़की का छेका आया था. परिवार के सभी लोग दुखी महतो के घर गये हुये थे. वापस लौटे तो बच्ची घर से गायब थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कही पता नहीं चला. मंगलवार को उसके पिता ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










