पूर्वी चंपारण : स्वतंत्रता आंदोलन के गवाह नीम के पेड़ का चबूतरा तोड़ की सिंचाई

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : जिले के तुरकौलिया स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ को बचाने की जद्दोजहद प्रशासनिक स्तर पर कागजी प्रक्रिया में है, दूसरी ओर ग्रामीणों ने पेड़ को धरोहर बताते हुए बचाने के लिए चबूतरा को तोड़ डाला है. नीम के पेड़ के नीचे 1917 में किसानों की व्यथा सुनने गांधी जी आये थे. […]
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : जिले के तुरकौलिया स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ को बचाने की जद्दोजहद प्रशासनिक स्तर पर कागजी प्रक्रिया में है, दूसरी ओर ग्रामीणों ने पेड़ को धरोहर बताते हुए बचाने के लिए चबूतरा को तोड़ डाला है. नीम के पेड़ के नीचे 1917 में किसानों की व्यथा सुनने गांधी जी आये थे.
अंग्रेजों के तीनकठिया कानून का विरोध भी यहीं से शुरू हुआ. इसके बाद पेड़ को ऐतिहासिक पेड़ के रूप में देखा जाने लगा. हाल के दिनों में वन विभाग की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन द्वारा पेड़ को बचाने के लिए संबंधित विभाग को चबूतरा तोड़ने के लिए पत्र लिखा गया. पत्र के जवाब में विभाग ने निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार चबूतरा तोड़ पेड़ बचाने का कार्य करें.
वन विभाग ने भी पेड़ बचाने के लिए चबूतरा तोड़ने की आवश्यकता जतायी थी. प्रभात खबर ने मुद्दा उठाया था. इधर चबूतरा तोड़ने की प्रक्रिया कागजी मामलों में उलझी होने के कारण स्थानीय लोगों ने नीम के पेड़ के पास का चबूतरा तोड़ डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




