बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारपीट कर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाने के बरियारपुर बाइपास चौक पर बदमाशों ने अमित कुमार यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना को लेकर उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह डाॅ मनोज कुमार गुप्ता के क्लिनिक में काम करता है. बुधवार की शाम छह बजे क्लिनिक से अपने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाने के बरियारपुर बाइपास चौक पर बदमाशों ने अमित कुमार यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना को लेकर उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह डाॅ मनोज कुमार गुप्ता के क्लिनिक में काम करता है. बुधवार की शाम छह बजे क्लिनिक से अपने घर तुरकौलिया माधोपुर जाने के लिए बाइक से निकला.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान पूर्व परिचित कृष्णा यादव ने उसे अपने घर तुरकौलिया अमवा तक छोड़ने की बात कह बाइक पर बैठ गया. कृष्णा चार-पांच दिनों से उसे घर छोड़ने के लिए कह रहा था, लेकिन अमित हमेशा उसकी बात टाल देता था. बाइक पर बैठ दोनों बरियारपुर बाइपास पहुंचे. वहा कृष्णा ने बाइक रुकवायी. पान खाने दुकान पर गया. पहले से उसके तीन-चार दोस्त खड़े थे.कृष्णा के इशारे पर उसके दोस्तों ने पास में आकर गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन