ऑटो स्पेयर दुकान व घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख रुपये की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 1:23 AM
मोतिहारी : तुरकौलिया चौक के समीप एक ऑटो स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान व घर का ताला तोड़ चोरों ने नकद सहित करीब डेढ़ लाख का समान चुरा लिया. घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. घटना को लेकर दुकानदार बसवरिया टोला निवासी मोहित कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज […]
मोतिहारी : तुरकौलिया चौक के समीप एक ऑटो स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान व घर का ताला तोड़ चोरों ने नकद सहित करीब डेढ़ लाख का समान चुरा लिया. घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. घटना को लेकर दुकानदार बसवरिया टोला निवासी मोहित कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उसने पुलिस को बताया है कि दुकान के सटे एक कमरे में परिवार के साथ रहता है. सोमवार की शाम दुकान बंद कर अपने ससुराल कल्याणपुर चला गया. सुबह में पड़ोस के दुकानदारों ने ताला तोड़ चोरी होने की सूचना दी. आने पर देखा कि दुकान के अंदर सारा समान बिखरा था. दुकान से आठ पीस बैट्री, पांच मोबिल का डब्बा, कमरे से आभूषण, बैंक पासबुक, 19 हजार कैश के अलावे गैरेज में आयी कई गाड़ियों के कागजात गायब था. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










