नवयुवक क्लब पराजित

फुलवार ने चकिया को किया पराजित चारों टीमों को मिला तीन-तीन अंक मोतिहारी : इस्ट चंपारण फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में आयोजित सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग मैच में शुक्रवार को बी डिवीजन के सुपर लीग मैच आदर्श क्लब, कल्याणपुर ने नवयुवक क्लब, सी मोतिहारी को 2-0 से […]
फुलवार ने चकिया को किया पराजित
चारों टीमों को मिला तीन-तीन अंक
मोतिहारी : इस्ट चंपारण फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में आयोजित सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग मैच में शुक्रवार को बी डिवीजन के सुपर लीग मैच आदर्श क्लब, कल्याणपुर ने नवयुवक क्लब, सी मोतिहारी को 2-0 से पराजित कर दिया.
खेल के 18वें मिनट में कल्याणपुर के जर्सी नंबर-5 लक्ष्मण कुमार ने गोल कर स्कोर 1-0 की बढ़त ली. खेल के 58वें मिनट में कल्याणपुर के जर्सी नंबर-14 अमन कुमार ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया, जो अंत तक रहा. खेल के 37वें व 65वें मिनट में नवयुवक क्लब सी के जर्सी नंबर -01 विवेक कुमार एव कल्याणपुर के जर्सी नंबर- 07 दीनदयाल प्रसाद को गलत खेलने के कारण रेफरी प्रदीप कुमार ने पीला कार्ड दिखाया. बेस्ट ट्वेंटी-2 का पुरस्कार कल्याणपुर के जर्सी नंबर-14 अमन कुमार को दिया गया.
बी डिवीजन के दूसरे सुपर लीग मैच में सिंह एथलेटिक्स क्लब, फुलवार ने चकिया एकेडेमी को 2-0 से पराजित कर दिया. खेल के पांचवें एवं 28वें मिनट में फुलवार के जर्सी नंबर- 05 किशन कुमार एवं जर्सी नंबर- 08 अभिनंदन सिंह ने एक-एक गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. मध्यांतर के बाद खेल के 68वें एवं 77वें मिनट में चकिया के खिलाड़ी को गोल करने का शानदार मौका मिला. मगर वे बॉल को गोल करने से चूक गये.
खेल के 22वें मिनट एवं 68वें मिनट में फुलवार के जर्सी नंबर-5 किशन कुमार एव चकिया के जर्सी नंबर- 6 राजा को गलत खेलने के कारण रेफरी प्रदीप कुमार ने दोनों को पीला कार्ड दिखलाया. बेस्ट ट्वेंटी-2 का पुरस्कार चकिया के जर्सी नंबर- 02 अभिषेक कुमार जूनियर को दिया गया. बी डिवीजन में सुपर लीग मैच में चार मैच के बाद चारों टीम का अंक तीन-तीन हुआ. अगला सुपर लीग मैच 12 अक्तूबर को चकिया बनाम नवयुवक क्लब सी व फुलवार बनाम कल्याणपर के बीच खेला जायेगा. जानकारी सचिव प्रभाकर जायसवाल ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




