सड़क हादसे में दो की गयी जान, जाम

Updated at : 07 Sep 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की गयी जान, जाम

पीपराकोठी : राजमार्ग-28, मदर डेयरी प्लांट के समीप दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला सहित दो की मौत हो गयी. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल मोतिहारी पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि महिला की मौत इलाज के दौरान हो […]

विज्ञापन

पीपराकोठी : राजमार्ग-28, मदर डेयरी प्लांट के समीप दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला सहित दो की मौत हो गयी. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल मोतिहारी पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई.

वही दूसरे घटना में घायल का इलाज चल रहा है. दोनों घटना मदर डेयरी से करीब 100 मीटर की दूरी पर घटी है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 को करीब दो घंटे तक जाम रखा. बाद में काफी मशक्कत के बाद स्थानीय प्रसाशन व लोगों की पहल पर जाम समाप्त हुआ.

पहली घटना : मदर डेयरी के समीप की है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोगों को ठोकर मार दी. सूचना पर पहुंचे एसआई शिवजी सिंह ने दोनों को सदर अस्पताल लाया, जहां पीपरा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी संजय कुमार की मौत अस्पताल पहुंचते ही हो गयी. वही महिला सरिता देवी की मौत इलाज के दौरान हो गई है.
दूसरी घटना : ट्रक की ठोकर में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक घायल केसरिया निवासी भोला कुमार की चिंताजनक स्थिति में इलाज चल रहा है. भोला जीवधारा में रहकर आर्केस्ट्रा का व्यवसाय करता है, जबकि दूसरा घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है. ठोकर लगने के बाद ट्रक में बाइक फंसी रह गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन